गरीब बेटियों की शादी के लिए 3 लाख 41 हज़ार के चेक विधायक मलेंद्र राजन ने बाँटे

by
इंदौरा/तलवाड़ा(राकेश शर्मा )  : 16 दिसम्बर: विधायक मलेंद्र राजन ने आज शनिवार को वन विश्राम इंदौरा में 11 गरीब बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत 3 लाख 41हज़ार रुपए की राशि के चेक वितरित किए। इस मौके पर एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मलेंद्र राजन ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आम लोगों की सरकार है, जिसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों सहित समाज के हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी पात्र महिलाओं को अगले वर्ष से 1500 रुपए प्रदान करने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने अगले वित्त वर्ष से विधवा महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करने की भी घोषणा की है।
मलेंद्र राजन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आगामी कुछ माह में वर्तमान राज्य सरकार द्वारा सरकारी क्षेत्र में 20 हजार रोजगार के अवसर प्रदान करने की घोषणा की है जिनमें वन मित्र भर्ती, पटवारी भर्ती, मल्टीटास्क वर्कर, पुलिस व शिक्षक भर्ती इत्यादि शामिल हैं।
इस अवसर पर सीडीपीओ ओम प्रकाश, इंदौरा पंचायत के प्रधान भूपाल कटोच सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल यूनिवर्सिटी में वेतन न मिलने पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया प्रदर्शन

शिमला, 05 मई । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों और गैर-शिक्षकों ने सोमवार को कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त नायब तहसीलदारों की पुनर्नियुक्ति के विरोध में उतरा संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ

एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश में नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया को पिछले एक वर्ष से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। खासतौर पर कांगड़ा, शिमला और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया पर शिकंजा कसने से बिकाऊ पूर्व विधायक गए थे तिलमिला : राजेश धर्माणी

एएम नाथ।  बिलासपुर :कांग्रेस से बगावत करने वाले पूर्व विधायकों और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी आड़े हाथों लेते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री और बड़सर विधानसभा क्षेत्र में ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा दीवार एवं बाड़ बंदी के लिए 10 लाख की धनराशि को स्वीकृति प्रदान : गौ सदन तुनुहट्टी की बढ़ेगी क्षमता, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

चंबा, 5 सितंबर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत लाहडू-चिंहा, तुनुहट्टी, नैनीखड्ड, सहित राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए के तहत प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!