गरीब लोगों के राशन कार्ड जल्द बहाल किये जाए : कामरेड दरशन सिंह मट्टू

by

गढ़शंकर : कामरेड नेता दरशन सिंह मट्टू की अगुवाई में साहल पुर व पाहलेवाल में राशन कार्ड बहाल करवाने के लिए गरीब परिवारों के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग को संबोधित करते हुए दरशन सिंह मट्टू राज्य कमेटी सदस्य व सुभाष मट्टू राज्य कमेटी सदस्य सीपीआईएम ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार व स्थानीय विधायक के इशारे पर गरीब परिवारों के राशन कार्ड काटे गए हैं ताकि इन गरीब लोगों को आप नेताओं के सामने राशन कार्ड पुनः बनवाने के लिए जलील किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम लोग केरल पटर्न के अनुसार 14 वस्तुओं को आधे दाम पर सरकारी राशन डिप्पुओं पर उपलब्ध कराने की मांग करते हैं, उन्होंने मांग की कि काटे गए राशन कार्ड को जल्द बहाल किया जाए। इस दौरान सुंरिंदर कौर चुंबर ब्लाक समिति सदस्य ने अपने संबोधन में लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के राशन कार्ड काटे गए हैं वह सभी 30 जून को सुबह 10 वजे बस स्टैंड गढ़शंकर पर पार्टी द्वारा किए जा रहे रोष प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर प्रेम सिंह राणा पूर्व सरपंच, संतोख सिंह, सनेता देवी, जसवीर कौर, जागीर कौर, चरनजीत देवी, गुरमीत कौर, जोगिंदर राम, बलवंत सिंह, प्रेम नाथ, सोहन लाल, शंकर दास, बलवंत सिंह, बबली, सुमन देवी, नीलम कुमारी, संदीप कौर, शिपिंदर कौर भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री कृष्ण अष्टमी के उपलक्ष्य में एक शाम कान्हा के नाम कार्यक्रम 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा : महंत पवन कुमार दास

इस कार्यक्रम में भजन गायिका सोनिया लाडी शर्मा और राजमणि शर्मा भगवान की महिमा का गुणगान करेंगे/महंत पवन कुमार दास होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव पट्टी के प्राचीन ठाकर द्वारा में श्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अल्टो कार में महिला व पुरुष के संदिग्ध अवस्था में शव बरामद : दोनों लवर थे और दोनों ने आत्महत्या की है : एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों

गढ़शंकर, 12 अगस्त : गढ़शंकर के गांव सतनौर में एक प्लाट के बाहरी इलाके में एक काले रंग की ऑल्टो कार में एक महिला और पुरष के संदिग्ध अवस्था में शव मिले। बताया जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संजौली मस्जिद की गिरानी होंगी 3 मंजिलें : मुस्लिम पक्ष की याचिका डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में खारिज

एएम नाथ। शिमला :   डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका को खारिज कर दिया। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर के आदेश को चुनौती दी थी। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज प्रवीण...
article-image
पंजाब

पंजाबी गायक को धमकी देने और जबरन वसूली करने के एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार : SSP हरकमल प्रीत सिंह खख

मालेरकोटला : एक बड़ी सफलता में, मालेरकोटला पुलिस ने एक लोकप्रिय पंजाबी गायक को धमकी देने और जबरन वसूली करने के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। तकनीकी जांच की मदद से एक...
Translate »
error: Content is protected !!