दोस्त की हत्या 4 करोड़ के लिए : बेहोशी की हालत में ट्रक से कुचल कर किया मर्डर, पहले शराब में दवाई पिलाई :

by

फतेहगढ़ साहिब : पुलिस ने सुखजीत सिंह मर्डर केस सुलझाते हुए दावा करते हुए बताया कि 4 करोड़ के लिए दोस्त ने ही हत्या की और मर्डर भी फिल्मी अंदाज में किया गया। पहले शराब में दवाई पिलाई गई। बेहोशी की हालत में उसे राजपुरा ले जाकर ट्रक से कुचल दिया गया। सबसे पहले को योजनाबद्व तरीके से किए मर्डर को एक्सीडेंट केस बनाकर थाने में मामला दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझाते हुए वारदात करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि सानीपुर में रहने वाली जीवनदीप कौर का पति सुखजीत सिंह 19 जून को घर से शराब पीने ठेके पर गया था। इसके बाद सुखजीत नहीं लौटा। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सरहिंद थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सुखजीत की बाइक और चप्पलें पटियाला रोड पर नहर किनारे से मिली। यहां से खुदकुशी की आशंका होने लगी, लेकिन इसके एक किलोमीटर की दूरी पर जब सुखजीत सिंह का मोबाइल जमीन में दबा मिला तो पुलिस का शक बढ़ गया। यहां से पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में 3 सदस्यीय एसआईटी बनाई गई। जांच में सामने आया कि सुखजीत शराब पीने का आदी था, लेकिन वह अकसर ठेके से शराब लाकर अपने घर पीता था। कुछ दिनों से सुखजीत की दोस्ती रामदास नगर सानीपुर में रहने वाले गुरप्रीत सिंह से थी। गुरप्रीत अपने पैसों से सुखजीत को शराब पिलाता था। 19 जून को गुरप्रीत सिंह, उसकी पत्नी खुशदीप कौर, दोस्त सुखविंदर सिंह संघा इकट्ठे देखे गए थे। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि 20 जून को गुरप्रीत सिंह की सड़क हादसे में मौत का दावा करते हुए राजपुरा थाना में एक्सीडेंट केस दर्ज कराया गया।
किया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बरसात प्रभावित परिवारों को विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने बांटी राहत सामग्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बरसात से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज गांव छावनी कलां का दौरा किया और जरूरतमंद परिवारों में राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

NLU शिमला के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू ने विश्वविद्यालय की समस्याओं ने की समीक्षा

 छात्रावास निर्माण और सुरक्षा सुविधाओं के लिए सहयोग का आश्वासन एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय...
article-image
Uncategorized , पंजाब

होशियापुर के तीन वार्डों में से 2 पर आप और एक पर कांग्रेस ने की जीत दर्ज : हरियाणा में आप व टांडा में कांग्रेस के उम्मीदवार जीते

होशियारपुर जिले में शांतिपूर्वक हुआ मतदान, 61.10 प्रतिशत हुई वोटिंग – डिप्टी कमिश्नर शियारपुर, 21 दिसंबर: ज़िले में म्युनिसिपल चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए है। ज़िले में नगर निगम होशियारपुर के तीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DGP गौरव यादव ने कहा पंजाब को किसान नेता डल्लेवाल की जरूरत : पंजाब के डीजीपी, गृह मंत्रालय के निदेशक ने खनौरी में किसान नेता डल्लेवाल से की मुलाकात

खनौरी : पंजाब के डीजीपी, गृह मंत्रालय के निदेशक ने खनौरी में किसान नेता डल्लेवाल से मुलाकात की पंजाब पुलिस के प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ रविवार को...
Translate »
error: Content is protected !!