1 महीने के अंदर 6 हजार नए आंगनवाड़ी वर्करों व हेल्परों की होगी भर्ती : आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की रुकी नए भत्ते की रकम रिलीज करने के लिए जल्द ही 8 करोड़ रुपए होंगे जारी : डॉ. बलजीत कौर

by

दोराहा : कैबिनेट सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर दोराहा में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं । इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार एक महीने के अंदर 6 हजार नए आंगनवाड़ी वर्करों व हेल्परों की भर्ती करने जा रही है। इससे स्टाफ की कमी दूर होगी। आंगनवाड़ी वर्करों की लंबे समय से चली आ रही मोबाइल की मांग को भी जल्द पूरा किया जाएगा। इस पर वे डाटा अपलोड करेंगी।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से आंगनवाड़ी केंद्रों की हालत बहुत खस्ता बनी हुई थी। पहले किसी सरकार ने इस तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। आप सरकार प्रदेश में 1 हजार नए केंद्र बना रही है। नई बिल्डिंगें बनेंगी। जो केंद्र बिल्कुल खस्ता हैं, उन्हें नई बिल्डिंगों में शिफ्ट किया जाएगा। बाकी के आंगनवाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की रुकी नए भत्ते की रकम रिलीज करने के लिए जल्द ही 8 करोड़ रुपए जारी होंगे। डाटा अपलोड करने के लिए मोबाइल की मांग को भी जल्द पूरा किया जाएगा
93 शिकायत फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी की मिलीं : फर्जी सर्टिफिकेटों पर नौकरी के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि अब तक 93 शिकायतें मिली हैं। इनमें से करीब 40 का निपटारा करते हुए फर्जी सर्टिफिकेटों पर नौकरी करने वालों पर सख्त एक्शन लेकर नौकरी से निकाला गया। उनसे लाभ भी वापस लिए जाएंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब में महिलाओं से छीनाझपटी की घटनाओं में इजाफे पर डॉ. बलजीत ने कहा कि यह गंभीर विषय है। इसे लेकर पहले भी उन्होंने डीजीपी गुरप्रीत कौर देओ से बैठक की थी। इसमें महिला मित्र थानों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया था। इसके अलावा छीनाझपटी की घटनाओं को लेकर जागरूकता भी बेहद जरूरी है। महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ गलत रास्ते पर चलने वाले युवाओं को भी जागरूक किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक ने SSP अभिमन्यु के खिलाफ खोला मोर्चा : 50 लोगों पर झूठा मुकदमा बर्दाश्त नहीं करूंगा – विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा

तरनतारन। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालकर भड़ास निकालने वाले खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने अब जिले के एसएसपी अभिमन्यु राणा के खिलाफ फ्रंट खोल दिया है। उनका...
article-image
पंजाब

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : फार्मेसी ऑफिसर भर्ती पर लगाई रोक, बीजेपी ने आप पर साधा निशाना

नई दिल्ली । दिल्ली में नीट, झारखंड में JPSC पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब में भी कथित पेपर लीक का मामला काफी गर्माया था। दरअसल, 19 जुलाई को पंजाब में हुई फार्मासिस्ट ऑफिसर्स...
article-image
पंजाब

साजिश नाकाम टारगेट किलिंग की : जग्गू भगवानपुरिया गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार; हथियार भी बरामद

बटाला। पंजाब पुलिस ने अमेरिका आधारित हुसनदीप सिंह की ओर से चलाए जा रहे जग्गू भगवानपुरिया गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम कर दिया है। आरोपितों के...
article-image
पंजाब

दुबई में युवक की सड़क हादसे में मौत : 3 महीने पहले गया विदेश

होशियारपुर :  टांडा के गांव खानपुर के 33 साला नौजवान लखविंदर सिंह की दुबई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक...
Translate »
error: Content is protected !!