*गर्मियों में बिजली आपूर्ति की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए ऊना जिला प्रशासन ने कसी कमर*

by
*अतिरिक्त उपायुक्त ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर की पूर्व तैयारियों की समीक्षा*
रोहित जसवाल।  ऊना, 24 मार्च. गर्मियों की आमद के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन बिजली आपूर्ति की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए पूरी मुस्तैदी से ठोस कदम उठाने में जुटा है। इस क्रम में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को विद्युत बोर्ड के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अधीक्षण अभियंता बलराज सांगर और अधिशासी अभियंता यशविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बिजली का करें समझदारी से उपयोग, बचाई गई एक यूनिट.. उत्पन्न की गई एक यूनिट के बराबर
अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक मरम्मत कार्य तय समय पर पूरे किए जाएं, जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने नागरिकों से भी बिजली के संयमित और समझदारी से उपयोग की अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से बिजली उपकरण चालू न रखें, क्योंकि बचाई गई एक यूनिट बिजली, उत्पन्न की गई एक यूनिट बिजली के बराबर होती है।
अधीक्षण अभियंता बलराज सांगर ने बताया कि हाल ही में रविवार को जिले में आवश्यक मरम्मत कार्य किए गए हैं और आगामी एक से दो सप्ताह में भी कुछ क्षेत्रों में मरम्मत कार्य जारी रहेंगे। इस दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है, जिसके लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
*एसी का तापमान 25 डिग्री से नीचे न रखें, इससे बिजली बिल में 50 प्रतिशत तक की बचत संभव*
अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं को सुझाव दिया कि एयर कंडीशनर (एसी) का तापमान 25 डिग्री से नीचे न रखें। यह उपाय अपनाने से बिजली बिल में लगभग 50 प्रतिशत तक की बचत संभव है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष गर्मियों में जिले में प्रतिदिन अधिकतम लोड के समय औसतन 180 से 190 मेगावाट बिजली की मांग थी, जबकि इस वर्ष इसमें और वृद्धि का अनुमान है। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं से बिजली का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की गई है, ताकि विद्युत बोर्ड के बुनियादी ढांचे पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।
*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लें लाभ, 86,500 तक की सब्सिडी, शून्य कर सकते हैं बिल*
बलराज सांगर ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर प्लांट पर सरकार द्वारा 86,500 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना का लाभ उठाकर उपभोक्ता बिजली बिल शून्य कर सकते हैं। यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि बिजली बोर्ड के बुनियादी ढांचे पर भी दबाव कम करने में सहायक है।
उन्होंने बताया कि ऊना जिले में इस योजना को लेकर लोगों में रुचि बढ़ी है। अब तक लगभग 600 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 232 घरों में सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं और शेष पर कार्य जारी है। इच्छुक उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पावन सेवा, सच्चा सम्मान”- गुरु तेग बहादुर जी से जुड़े 142 गांवों के विकास हेतु मान सरकार ने सौंपे 71 करोड़

चंडीगढ़  : नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित प्रयासों के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरु साहिब जी द्वारा गुरू साहिब के चरण-स्पर्श प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल्द भरे जाएंगे डॉक्टर्स के 350 पद : भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग जल्द ही 350 डॉक्टर की भर्ती शुरू करेगा। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले मंत्री वीरेंद्र कंवर, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

ऊना (15 जुलाई)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल तथा युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल सरकार की नाकामी और प्राकृतिक आपदा दोनों का दंश झेल रहा : जयराम ठाकुर

इतनी बड़ी आपदा के बाद नहीं मिल रही पाई लोगों को फौरी राहत जो गांव खतरे में हैं उन्हें खाली करवाकर प्रभावितों की बसाने में मदद करे सरकार सरकार की नाकामी से पूरे प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!