गर्मी व बारिश के कारण डेंगू रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक के सभी सकूलों में डेंगू प्रति जागरूकता अभियान शुरू : एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह

by

गढ़शंकर : राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर पीएचसी पोसी के एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सकूलों में फील्ड स्टाफ द्वारा जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया गया। ब्लॉक स्तरीय सेमिनार को संबोधित करते हुए एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह ने कहा कि ब्लॉक में डेंगू के खिलाफ़ जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया हैं।
उन्होंने कहा कि गर्मी व बारिश के कारण डेंगू रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक के सभी सकूलों में डेंगू प्रति जागरूकता अभियान चलाया है ताकि छात्र-छात्राएं को डेंगू मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक हों सके और आपने घरों में मच्छरों को फैलने से रोक सके। उन्हींनो कहा कि डेंगू की बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन इससे बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।
उन्हींनो कहा कि एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से डेंगू बुखार फैलता है। यह मच्छर दिन में काटता है और साफ पानी में पनपता है। इसलिए सभी को मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करना चाहिए। अतिरिक्त बर्तन जैसे टायर, टूटे-फूटे बर्तन और बर्तन घर में खड़े नहीं होने देना चाहिए। मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाली क्रीम का प्रयोग करें, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, घरों के आस-पास पानी खड़ा न होने दें, घर में पानी की टंकियों को ढक कर रखें।

इस दौरान हेल्थ इंस्पेकर जसवीर सिंह स्वास्थ्य ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों और हाई रिस्क एरिया में जाकर लोगों को घरों और घरों के आसपास पानी जमा न होने की जानकारी दी जा रही है और खड़े पानी में लार्वा रोधी छिड़काव किया जा रहा है और जागरूकता पंपलेट वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी व्यक्ति में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों, जोड़ों और शरीर में कोई लक्षण हैं

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

समस्याओं के समाधान हेतु राइस मिलर्स ने खन्ना को सौंपा ज्ञापन

होशियारपुर : राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अविनाश राय खन्ना को धान खरीद सीजन 2026-27 के दौरान राइस मिलर्स को पेश आने वाली गंभीर समस्याओं के...
article-image
पंजाब

बिश्नोई-बराड़ गैंग के गुर्गों को किया गिरफ्तार : पिस्तौल और कारतूस बरामद

चंडीगढ़  :  पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग के तीन प्रमुख गुर्गों अंकित, अजय सिंह उर्फ अजयपाल और लखविंदर उर्फ लकी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो कैलिबर पिस्तौल...
article-image
पंजाब

पंजाब अधीनस्थ सेवाएं फेडरेशन की जालंधर रैली में भारी गिनती में कर्मचारियों ने लिया भाग

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार की कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगों के प्रति टालमटोल की नीति के कारण कर्मचारी-पेंशनर समुदाय में सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। सरकार बने तीन वर्ष निकल जाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट को बड़ा झटका : अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सीएम अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सीएम केजरीवाल की स्वास्थ्य जांच के लिए अंतरिम जमानत को 7...
Translate »
error: Content is protected !!