सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट को बड़ा झटका : अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

by

नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सीएम अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सीएम केजरीवाल की स्वास्थ्य जांच के लिए अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है।  जस्टिस ए एस ओक की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन बेंच ने वकील अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि वो इस मामले में सुनवाई का अनुरोध चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ से करें। बता दें कि सीएम केजरीवाल की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी अदालत में पेश हुए।

बेंच ने सुनवाई करने पर जताई आपत्ति :   अदालत ने सीएम केजरीवाल की ओर से देर से आवेदन दाखिल करने पर भी सवाल उठाए। जस्टिस ए एस ओक की बेंच ने कहा,”17 मई को मुख्य मामले पर आदेश सुरक्षित रखा गया। अदालत ने कहा कि जब पिछले हफ्ते उस बेंच के एक सदस्य जज अवकाशकालीन बेंच में थे तो उस समय यह मांग क्यों नहीं रखी गई थी।”

सुनवाई के दौरान जस्टिस माहेश्वरी ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है। फैसला भी सुरक्षित रखा गया है। हालांकि, सिंघवी ने कहा,”उस याचिका में ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। जबकि इस याचिका में मेडिकल ग्राउंड्स पर अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग की गई है।”

1 जून तक अंतरिम जमानत पर हैं केजरीवाल :   सीएम केजरीवाल 1 जून तक अंतरिम जमानत पर हैं। दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिनों पहले केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 10 मई से 1 जून तक अंतरिम जमानत दी गई थी। सीएम केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रहमलीन सतगुरू लाल दास जी महाराज भूरीवालों के 134 वें अवतार दिवस को समर्पित तीन दिवसीय संत समागम का शुभारंभ

जगतगुरू आचार्य बाबा गरीबदास रचित बाणी के प्रचार प्रसार के चलते लाखों की तदाद में संगत अंध विशवास, टूणे टामणे से दूर रह कर परमार्थ मार्ग के साथ जुड़ कर आपनाजीवन को सुधार रही...
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से की मुलाकात : 70 से 100 फीसदी घायल होने वाले जवानों को 20 लाख की जगह 40 लाख रुपये की सहायता का किया एलान

अमृतसर : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद….इलाके में बारिश जारी

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंडी में मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे एक बार फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया। यह मार्ग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुनाह मैं बार बार करूंगा-बेरोजगार युवाओं के रोजगार के लिए आवाज उठाना अगर गुनाह है तो : आरएस बाली

एएम नाथ।  धर्मशाला  । हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के चेयरमैन आरएस बाली ने कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर द्वारा बन पर लगाये आरोपों पर पलटवार किया है। बाली ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!