खन्ना के प्रयासों से लखविंदर सिंह का पार्थिव शरीर ग्रीस से पहुंचा भारत, पैतृक गाँव चक्कल्लाह बख्श में हुआ अंतिम संस्कार

by

होशियारपुर 03 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों से तहसील मुकेरियां के गाँव चक्कअल्लाह बख्श निवासी लखविंदर सिंह जिसकी मृत्यु ग्रीस में हो गयी थी, का पार्थिव शरीर भारत पहुंचा जिसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गाँव चक्कअल्लाह बख्श में हो चुका है ।
खन्ना ने कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने इस सम्बन्धी बताया कि लखविंदर सिंह के भाई सुखदेव सिंह ने बीते दिनों श्री खन्ना से भेंट कर अपने भाई लखविंदर सिंह की ग्रीस में मौत हो जाने सम्बन्धी बताते हुए उसका पार्थिव शरीर भारत मंगवाने में पेश आ रही समस्या से अवगत करवाया जिसके चलते श्री खन्ना द्वारा तुरंत इस मामले को केंद्रीय विदेश मंत्रालय के ध्यान में लाया गया था।
केंद्रीय विदेश मंत्रालय से अंडर सेक्रेटरी द्वारा श्री खन्ना को पत्र द्वारा सूचित किया गया है कि लखविंदर सिंह का पार्थिव शरीर भारत भेजा जा चुका है। जौली ने बताया कि श्री खन्ना के निर्देशों पर लखविंदर सिंह के भाई सुखदेव सिंह से संपर्क किया गया जिसपर सुखदेव सिंह ने इस बात की पुष्टि की। स्व. लखविंदर सिंह के भाई सुखदेव सिंह ने मदद के लिए श्री खन्ना और भारत सरकार का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवांशहर में रात 8:00 बजे से 9:00 बजे तक पूर्ण रूप से लाइटें बंद रखकर होगी ‘ब्लैकआउट’ मॉकड्रिल : डीसी अंकुरजीत सिंह

रात 7:55 बजे के आसपास बजेगा सायरन, लोगों से लाइटें बंद रखने और रोशनी न करने की अपील डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. ने विभिन्न हितधारकों के साथ की मीटिंग शहीद भगत सिंह नगर/दलजीत अजनोहा...
article-image
पंजाब

आयुष्मान भारत योजना को पंजाब में रोका : जेपी नड्डा ने कहा सीएम मान से अनुरोध हैं कि वह जल्द अस्पतालों का बकाया भुगतान करें

चंडीगढ़।  पंजाब में प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएश की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को बंद करने की आलोचना की है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य...
article-image
पंजाब

अड्डा झुंगियां में कर्मचारियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला …..बैठक रद्द करने और कथित धमकी भरे पत्रों के विरोध में प्रदर्शन; बोले—मांगें पूरी होने तक आर-पार की लड़ाई जारी रहेगी

गढ़शंकर, 27 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ प्रस्तावित बैठक ऐन मौके पर रद्द किए जाने तथा आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को कथित रूप से डराने-धमकाने के लिए विभिन्न विभागों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में ‘चिट्टे से बचें, योग चुनें’ विषय पर योग सत्र आयोजित

बीबीएन, 04 फरवरी (तारा) : राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल बारियां (नालागढ़) में प्रातः 6:30 बजे से 7:15 बजे तक “चिट्टे से बचें, योग चुनें” विषय पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!