दोहरे हत्याकांड के आरोपित दीपक कुमार ने देर रात किया आत्मसमर्पण : दीपक के पास जो पैसे थे उन्हें खर्च करने के बाद तो किया आत्मसमर्पण

by

धर्मशाला : पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत जसौर पंचायत के भेडू गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपित दीपक कुमार ने रविवार देर रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में आत्मसमर्पण किया।
धर्मशाला में आत्मसमर्पण के बाद आरोपित दीपक को नगरोटा बगवां भेज दिया है। जहां मामले पर आगामी कार्रवाई शुरू कर गई है। जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार अपने बड़े भाई और भाभी की हत्या करके करने के बाद फरार हो गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद दीपक सीधे दिल्ली के लिए निकल गया था। दिल्ली में कुछ दिन रूकने के बाद वह सीधे मुंबई भाग गया था। पुलिस दीपक की तलाश पड़ोसी राज्यों में कर रही थी, लेकिन दीपक मुंबई भाग गया था। पुलिस ने दीपक के सभी बैंक अकाउंट सीज कर दिए थे।
जिसके चलते उसके पास जो पैसे थे उन्हें खर्च करने के बाद दीपक खाली हो गया था। छुपने के लिए कोई और रास्ता न होने के चलते रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे दीपक ने आत्मसमर्पण किया।
यहां बता दें कि जमीनी विवाद के चलते 2 नवंबर को दीपक ने अपने भाई विपन और भाभी रमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 2 नवंबर को रमा देवी और दीपक की पत्नी व बेटी के बीच लड़ाई चल रही थी। दोनों महिलाओं ने अपने-अपने पतियों को घर बुलाया। घर पहुंचने पर दीपक ने अपनी बंदुक से अपने बड़े भाई और भाभी की हत्या की थी। मामले की पुष्टि एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को होटल मैनेजमेंट डिग्री करने का मौका

हमीरपुर 15 फरवरी। भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टैक्नोलॉजी बेंगलूरू से होटल मैनेजमेंट में तीन वर्षीय या चार वर्षीय डिग्री करने का अवसर है। जिला सैनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन फोरेंसिक्स-फ्यूचर रोड़ मैप टू क्रिमिनल इनवेस्टीगेशन पर कार्यशाला आयोजित

हिमाचल प्रदेश फॉरेंसिक सेवाएं निदेशालय, जुन्गा, जिला शिमला ने आज  ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन फोरेंसिक्स-फ्यूचर रोड़ मैप टू क्रिमिनल इनवेस्टीगेशन’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य न्यायालयिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री के 14 अगस्त के घुमारवीं प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि होंगे शामिल, निहारी में करेंगे पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण वॉकथॉन को दिखाएंगे हरी झंडी, दधोल स्कूल में करेंगे संवाद तथा विकासात्मक योजनाओं का करेंगे उद्घाटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में अवरुद्ध हुई सभी पेयजल योजनाएं सुचारू- अपूर्व देवगन

चंबा, 17 जुलाई : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि गत दिनों में भारी बारिश के कारण जिला में क्षतिग्रस्त अधिकांश सड़कें, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। जिला में सभी...
Translate »
error: Content is protected !!