जुब्बल उपमंडल की 2 सड़कों का रोहित ठाकुर ने किया भूमि पूजन, 32 करोड़ होंगे खर्च

by

शिमला, 27 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत लगभग 32 करोड़ रूपए की 2 सड़कों का भूमि पूजन किया।
उन्होंने सावडा हाटकोटी कैंची में सावडा-कठासू-बटाड गलू सम्पर्क मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। सड़क के स्तरोन्नत कार्य पर लगभग 19 करोड़ 13 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने अंटी-सभार सड़क के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन किया। इस सड़क के स्तरोन्नत कार्य पर लगभग 12 करोड़ 79 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनो सड़कों के स्तरोन्नत कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के लोग एवं बागवान अवश्य रूप से लाभान्वित होंगे।
*महाविद्यालय भवन की रखी आधारशिला, 3 करोड़ होंगे व्यय*
शिक्षा मंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर के स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम ब्लॉक की आधारशिला रखी। शैक्षणिक ब्लॉक का निर्माण कार्य लगभग 3 करोड़ रुपए से पूर्ण किया जाएंगा।
भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने से महाविद्यालय में शुरू हुए नए 6 विषय के छात्रों को लाभ मिलेगा। 6 विषयों में स्नातकोत्तर में हिंदी, इंग्लिश एवं एमकॉम, स्नातक में समाजशास्त्र एवं बी वॉक के रिटेल मैनेजमेंट तथा टूरिज्म हॉस्पिटैलिटी विषय शामिल है।
महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र का भविष्य इस महाविद्यालय के हाथ में है। संस्थान को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे।
उन्होंने महाविद्यालय के खेल मैदान एवं सभागार का निर्माण कार्य जल्द आरंभ करने का आश्वासन दिया ताकि उसका लाभ यहां के छात्रों को मिल सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज करना हमारी प्राथमिकता है आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में अवश्य रूप से सुधार देखने को मिलेंगे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय के कर्मचारियों के साथ परस्पर संवाद स्थापित किया एवं समस्याओं को सुना।
*रॉयल जुब्बलियन प्रो कबड्डी लीग-2 का सफल समापन, शिक्षा मंत्री ने की अध्यक्षता*
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हाटेश्वरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरस्वती नगर में आयोजित रॉयल जुब्बलियन प्रो-कबड्डी लीग-2 के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह क्षेत्र हमेशा से ही कब्बड्डी एवं वॉलीबॉल के लिए जाना जाता है। खेल प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पारंपरिक खेलकूद को जीवंत रखने के लिए बधाई दी।
उन्होंने इंडोर स्टेडियम की मांग के संदर्भ में कहा कि अवश्य रूप से इस मांग पर विचार कर जमीन का चयन किया जाएगा ताकि निर्माण कार्य के लिए बजट का प्रावधान हो सके।
उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम की एक जायज मांग है जिसके निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने सरस्वती नगर में पार्किंग, पेयजल एवं सीवरेज की समस्या के निदान के लिए उचित कदम उठाने का भी आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, शिक्षा मंत्री ने अन्य मांगों को भी चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मूंगटा, एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी किमटेता, उपाध्यक्ष नरेंद्र तांटा, प्रधान चंद्र मोहन, महासचिव मुनीश रांटा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सैकड़ों लोगों की मौत और तीन साल की नाकामी के बाद किस बात का जश्न मनाएगी सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार में जरा सी लज्जा बची होगी तो जश्न के बजाय आपदा राहत पर ध्यान देगी सरकार नरेंद्र मोदी का कहा पत्थर की लकीर, एक एक पाई हिमाचल को मिलेगी बिहार में नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब के ठेको की नीलामी में आरक्षित मूल्य की तुलना में 7.42 प्रतिशत की वृद्धि

हमीरपुर 05 मार्च। वर्ष 2024-2025 के लिए जिला हमीरपुर की पांच शराब के ठेको के आवंटन हेतु निविदा एवं बोली प्रक्रिया मंगलवार को बचत भवन हमीरपुर में एडीसी मनेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्या कांग्रेस पाकिस्तान के साथ है? अनुराग ठाकुर ने पार्टी पर खड़े किए सवाल : कहा- इनके बयान पाक मंत्रियों जैसे

हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि...
हिमाचल प्रदेश

औद्योगिक ईकाइयां जल्द आनलाईन पाॅर्टल पर ई-केवाईसी करना करें सुनिश्चित

ऊना, 17 मई – भारत सरकार के कौशल विकास एंव उद्यमिता मंत्रालय द्वारा तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से अप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण योजना को विभिन्न पात्र औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों व संगठनो मे कार्यन्वयन...
Translate »
error: Content is protected !!