गर्मी से बचाव के लिए  एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार ने की एडवाइजरी की जारी  : दोपहर 12 से 4 बजे तक बिना जरूरत घर से बाहर न निकले,  गर्मी की लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं

by

गढ़शंकर।  गर्मी का मौसम शुरू होने पर सीएचसी बीनेवाल के एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार द्वारा लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी  करते हुए कहा कि दोपहर 12 से 4 बजे तक बिना जरूरत घर से बाहर न निकला जाए। गर्मी की लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।
उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि ये गर्मी से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। घर से बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा या टोपी का इस्तेमाल करें और धूप से बचाव के लिए छाता इस्तेमाल किया जा सकता है।
उन्होंने विशेष कर मजदूरों से भी अपील की कि लगातार धूप में काम न किया जाए और काम के दौरान कुछ कुछ समय पेड़ों की छाया में आराम किया जाए। इसके साथ ही बाहर मिलने वाली अस्वच्छ खाने-पीने की चीजों से परहेज करें और सिर्फ ताजा और साफ खाना ही खाएं। नींबू पानी, लस्सी, छाछ जैसी तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाया जाए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को सिर दर्द, उल्टियां, चक्कर या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो ये हीट स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में देर न करते हुए तुरंत नजदीकी अस्पताल सीएचसी बीनेवाल में जांच करवाई जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

काेर्ट ने सुखबीर के हमलावर नरायण सिंह चोहड़ा काे तीन दिन के लिए फिर रिमांड : हथियार बरामदगी काे लखीमपुर ले जाएगी पुलिस

चंडीगढ़, 8 दिसंबर । पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले नारायण सिंह चौड़ा को अमृतसर की कोर्ट ने फिर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। पुलिस आरोपित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरदास सरबत दे भले दी’ की टीम प्रमोशन के लिए खालसा कॉलेज पहुंची

गढ़शंकर,  6 सितम्बर: 13 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही पंजाबी फिल्म ‘अरदास सरबत दे भले दी’ की टीम के सदस्य फिल्म के प्रमोशन के लिए बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज...
article-image
पंजाब

स्मार्ट कार्ड बांटने पुहंची निमिषा मेहता को बताई पानी की समस्या तो अधिकारियों को बुलाकर समाधान करने का आदेश

25 हजार लीटर वाली पानी टँकी बनने से हल होगी लंगेरी वासियो की पानी की समस्या। माहिलपुर – माहिलपुर ब्लाक के गांव लंगेरी के लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड बांटने  पुहंची कांग्रेस नेत्री निमिषा मेहता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनादेवी मंदिर ट्रस्ट ने एलपीजी सिलेंडर की कमी का निकाला तोड़ : लंगर के बचे हुए भोजन से बायोगैस बनाना किया शुरू

एएम नाथ । बिलासपुर  04 अप्रैल ।  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित नैना देवी मंदिर न्यास सामुदायिक रसोई (लंगर) से बचने वाले प्रयुक्त और प्रयुक्त भोजन से बायोगैस उत्पादन करने वाला राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!