स्मार्ट कार्ड बांटने पुहंची निमिषा मेहता को बताई पानी की समस्या तो अधिकारियों को बुलाकर समाधान करने का आदेश

by
25 हजार लीटर वाली पानी टँकी बनने से हल होगी लंगेरी वासियो की पानी की समस्या।
माहिलपुर – माहिलपुर ब्लाक के गांव लंगेरी के लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड बांटने  पुहंची कांग्रेस नेत्री निमिषा मेहता को गांववासियों ने बताया कि उन्हें सर्दियो से पीने वाले पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है और विभागीय अधिकारी मात्र आश्वासन देकर काम चला रहे हैं। यह बात पता चलते निमिषा मेहता ने जलसप्लाई विभाग के अधिकारियों को लंगेरी आने के लिए कहा और विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गांव में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए 25 हजार क्षमता वाली टँकी की जरूरत होगी और उन्होंने गांव वासियो को आश्वस्त किया कि जल्द ही टँकी बनाने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। पानी टँकी बनाने के जगह कामरेड दर्शन सिंह के परिवार ने देने का वायदा अधिकारियों से किया ताकि टँकी बनाने में देरी न हो। निमिषा मेहता ने लाभपात्रों को स्मार्ट कार्ड दिए और कहा कि वह उनकी हर समस्या का समाधान करने के लिए वचनबद्ध है और पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार हर घर मे पीने वाला स्वच्छ पानी उपलब्ध मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि आने वाले समय से कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार इलाके का विकास कराया जाएगा। गौरतलब है कि निमिषा मेहता ने अपने पास से दो गांवो में मोटर दी थी ताकि लोगों को पीने वाला स्वच्छ पानी प्राप्त हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

90% हिंदू महिलाओं की डिलीवरी ऑपरेशन से और 95% मुस्लिम महिलाओं की नॉर्मल

नई दिल्ली । भारत में प्रसव को लेकर एक नया सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधित सवाल जन्म ले रहा है। हालिया रिपोर्टों और सामाजिक चर्चाओं के अनुसार, हिंदू महिलाओं की लगभग 90% डिलीवरी ऑपरेशन (सी-सेक्शन)...
article-image
पंजाब

बहरीन की महिला को SGPC सराय में किसने ठहराया, खर्च किसने उठाया?…. AAP ने सुखबीर बादल और SGPC से मांगे जवाब

चंडीगढ़, 29 सितंबर। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने श्री आनंदपुर साहिब स्थित SGPC की सराय में बहरीन की एक महिला के लंबे समय तक ठहरने से जुड़े विवाद...
article-image
पंजाब

12 नशे के इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 20 दिसंबर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 12 नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर जैपाल ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि एसएसपी होशियारपुर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर कांग्रेस द्वारा डीएसपी कार्यालय समक्ष धरना

गढ़शंकर,  17 सितम्बर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग के निर्देशों पर राज्य में खराब कानून व्यवस्था जैसे कि आए दिन होने वाले खून-खराबे, लूटपाट और रंगदारी के खिलाफ पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!