हिमाचल पुलिस के अधिकारियों में अंतर्कलह आया साहमने : एसपी शिमला ने डीजीपी पर लगाए गंभीर आरोप : 1 केस की जांच को लेकर हो रहा विवाद

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पुलिस महकमे में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और एक बड़ा विवाद सामने आया है।  हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले की जांच में शिमला के एसएसपी संजीव गांधी ने प्रदेश के  डीजीपी के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलते हुए उन पर आरोप लगाए हैं।
                             हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले की जांच में प्रदेश मुख्यालय अधिकारियों व शिमला जिला पुलिस अधिकारियों के बीच चल रही अंतर्कलह अब सबके सामने आ गई है।  मामले को लेकर प्रदेश पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा की ओर से कोर्ट में दायर किए गए हलफनामे पर सवाल उठाने के बाद एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर कई गंभीर आरोप लगाए। संजीव गांधी ने कहा कि 25-26 वर्षों का मैंने ईमानदारी भरा अपना पुलिस कॅरियर तपस्या की तरह लगाया है। अगर कोई मेरी इस ईमानदारी व प्रोफेशनल अखंडता पर सवाल उठाता है तो मैं पुलिस का पद छोड़ना पसंद करूंगा। इसलिए हमारी एसआईटी इस मामले को दोबारा अदालत में लेकर जाएगी। जो हमने जांच की है, उसे सुरक्षित करवाना चाहते हैं ताकि विमल नेगी को न्याय मिल सके।
एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा सारी सच्चाई कोर्ट के समक्ष रखेंगे
कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे और सारी सच्चाई कोर्ट के समक्ष रखेंगे। विमल नेगी को न्याय दिलाकर रहेंगे। संजीव गांधी ने डीजीपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। गांधी ने कहा कि जब मिडल बाजार में गैस ब्लास्ट हुआ, जिसमें एनएसजी को बुलाया जाता है। कुछ समय के बाद एनएसजी की रिपोर्ट आती है कि यह धमका आतंकी हमला है और इसमें आरडीएक्स मिला था। फिर डीजीपी मेरे बारे में मुख्य सचिव को पत्र लिखते हैं कि इसमें एसपी शिमला की लापरवाही है और सबूतों को नष्ट किया गया है। लेकिन आज उस जांच की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें यह पाया गया कि उसमें कोई विस्फोटक सामग्री नहीं थी, एलपीजी से विस्फोट हुआ था। इससे सवाल उठता है कैसे हमारे बड़े-बड़े पुलिस अधिकारी एनएसजी का इस्तेमाल कर रहे हैं।
डीजीपी के निजी स्टाफ का हाथ’ ‘सीआईडी की गोपनीय सूचनाएं लीक करने में  :  एसपी गांधी ने आगे कहा कि शिमला पुलिस ने सीआईडी के एक मामले में जांच की थी, जिसमें एक गोपनीय पत्र को चुराकर पुलिस महानिदेशक के निजी स्टाफ की ओर से लीक करवाया गया था। इस संबंध में एफआईआर पंजीकृत हुई थी। इसमें पुलिस महानिदेशक का निजी स्टाफ संलिप्त है। इसकी जांच चल रही थी, लेकिन इसे बाधित करने के लिए उन्होंने अनेक प्रयास किए। यही नहीं जिला शिमला पुलिस को कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें पुलिस महानिदेशक के आचरण को लेकर गंभीर प्रश्न उठाए गए हैं। कुछ दिन पहले शिकायत प्राप्त हुई कि पुलिस महानिदेशक ने सीआईडी में रहते हुए एक जूनियर अधिकारी पर दबाव बनाकर एक रिपोर्ट तैयार करवाई और कोर्ट को गुमराह किया।
              एसपी गांधी ने कहा कि उनके कार्यकाल में पिछले ढाई साल से चिट्टा तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया है। इसमें ये सामने आया है कि एक संजय भूरिया नामक गैंग में डीजीपी के निजी स्टाफ का कर्मचारी संलिप्त पाया गया है। इसे लेकर सेशन कोर्ट में आगामी जांच के लिए अनुमति मांगी है। जब पुलिस महानिदेशक का कार्यालय का इस प्रकार के व्यक्तियों के साथ संचालित हो रहा तो पुलिस अधीक्षक का धर्म व कर्म बनता है कि न्याय व प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्यालय की विश्वसनीयता के बारे में जनता को भी सचेत करें और इस तरह की महत्वपूर्ण जांच को भी इस तरह के व्यक्ति से बचाए। डीजीपी के इस संबंध में समय-समय पर चिट्ठियां सरकार को लिखी गई हैं। वीनय अग्रवाल मामले पर डीजीपी पर सवाल उठाए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी)-हिमाचल प्रदेश के सहयोग से हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा विकसित राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि पोर्टल पर आज यहां एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का...
article-image
पंजाब

आप सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन कर्ज वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए हर दिन 92 करोड़ रुपये की दर से  बढ़ रहा : सरिता शर्मा

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी सरकार पर 8,500 करोड़ रुपये का नया कर्ज लेकर पंजाब की वित्तीय स्थिति को और बदतर कर दिया है। यह शब्द वाटर सप्लाई सीवरेज बोर्ड पंजाब की पूर्व डायरेक्टर...
article-image
पंजाब

पुलिस में 6 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। मान सरकार ने 6 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में कई अधिकारी शामिल हैं, जो विभिन्न विभागों में अपनी नई...
article-image
पंजाब

पहल के आधार पर करवाया जा रहा है शहर की सडक़ों के निर्माण का कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने श्री शनि देव मंदिर से लेकर ड्रामा स्टेज तक 17.67 लाख रुपए की लागत से सडक़ की मरम्मत के कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 15 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!