गर्मी से बचाव के लिए तरल पदार्थों का सेवन बेहद जरूरी : प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर बीबीएमबी बिना जरूरी काम के धूप में बाहर न निकलें

by

राकेश शर्मा । तलवाड़ा, 19 मई :  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता के निर्देशों के अनुसार बीबीएमबी अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरिंदर पाल सिंह ने बढ़ती गर्मी के मद्देनज़र लोगों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह जारी की है।

डॉ. सुरिंदर पाल सिंह ने कहा कि तेज गर्मी के इस मौसम में कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर गर्मी के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तेज गर्मी की संभावना जताई है, इसलिए सभी लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि शरीर का तापमान संतुलित बनाए रखने के लिए तरल पदार्थों का सेवन बहुत जरूरी है। अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन किया जाए, जिनमें सादा पानी, लस्सी, नींबू पानी, जूस, नारियल पानी तथा ओआरएस का घोल आदि शामिल हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक या तेज धूप के समय बाहर निकलने से परहेज करें, क्योंकि इस समय सूर्य की तपिश सबसे अधिक होती है। इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाए।

डॉ. सुरिंदर पाल सिंह ने आगे कहा कि गर्मी और लू का प्रभाव नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, खुले आसमान के नीचे काम करने वाले मजदूरों, किसानों, बेघर लोगों, सड़कों और फुटपाथों पर रहने वाले लोगों, मानसिक या शारीरिक बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों, विशेषकर हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के मरीजों, मोटापे से ग्रस्त लोगों तथा खुले में कठिन व्यायाम करने वाले खिलाड़ियों पर अधिक पड़ सकता है। इसलिए इन लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि गर्मी के कारण कोई स्वास्थ्य समस्या होती है तो नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डॉक्टर की सलाह ली जा सकती है।

गर्मी से बचाव के लिए करें ये उपाय

अपने घर को ठंडा रखें। दिन के समय खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। शरीर को ठंडा रखें तथा हल्के रंग के कपड़े पहनें। बाहर जाते समय धूप का चश्मा लगाएं और सिर को ढककर रखें। यदि बाहर हों तो बैठने के लिए ठंडी या छायादार जगह चुनें, जैसे पेड़ की छांव आदि। नंगे पैर बाहर न जाएं। हर आधे घंटे बाद पानी पीते रहें और बाहर जाते समय पानी साथ लेकर जाएं। तला हुआ, बाहर का तथा बासी भोजन खाने से बचें।

ये न करें

गर्मी के सबसे अधिक समय में खाना बनाने से बचें तथा रसोई को हवादार रखें। बच्चों और जानवरों को पार्क किए गए वाहनों में अकेला न छोड़ें। तेज धूप में बाहर न निकलें। शराब, चाय और कॉफी का सेवन कम करें या परहेज करें। बासी भोजन न खाएं तथा जहां तक संभव हो, कठिन शारीरिक गतिविधियों से बचें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 9 सितम्बर : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में साप्ताहिक नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप दौरान ट्रस्ट...
article-image
पंजाब

नशे की बिक्री संबंधी सूचना एंटी ड्रग हैल्पलाइन नंबर 95016-60318 पर दें, पहचान रखी जाएगी गुप्त–एस.एस.पी : नशे के जड़ से खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से करें कार्य: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश, डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की होशियारपुर, 15 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में नशे...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एमए हिस्ट्री पहले समैसटर के नतीजे में परमिंदर कौर रही प्रथम

गढ़शंकर। बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे एमए हिस्ट्री के पहले व तीसरे समैसटर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह ने देते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से संवाद: स्वामी विश्वानंद जी ने ध्यान की शक्ति और धर्मों की एकता पर दिया विशेष बल

कालेश्वर मंदिर (हिमाचल प्रदेश)l दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी विश्वानंद जी के साथ एक विशेष और विचारोत्तेजक संवाद...
Translate »
error: Content is protected !!