पुलिस द्वारा स्कूल से चोरी किए सामान सहित 2 गिरफ्तार

by
  • गढ़शंक : जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल पीपीएस के दिशा निर्देशों तथा एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता की सुपरवीजन तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पैक्टर इकबाल सिंह सहित एसआई राकेश कुमार की पुलिस पार्टी ने 2 लोगों को स्कूल से चोरी किए सामान सहित गिरफ्तार किया है। गढ़शंकर के गांव मोरांवाली के सरकारी हाई स्कूल से चोरों ने 28 व 29 दिसम्बर की मध्य रात्रि को कंप्यूटर रूम से प्रिंटर, एलईडी व अन्य सामान चोरी कर लिया था। मुख्याध्यापक पलविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। तफतीश दौरान बंगा इलाके में स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया तो गिरोह के सदस्य परमिंदर कुमार उर्फ माडल पुत्र योगेशवर पासवान निवासी बंगा तथा अमनदीप सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी खटकड़ खुर्द से मोरांवाली स्कूल से चोरी हुए प्रिंटर-कम-स्कैनर, 2 एलईडी, 2 सीपीयू तथा वारदात में प्रयोग किया मोटर साइकिल बरामद हुआ। उक्त दोषियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पूछताछ दौरान दोषियों से अन्य चोरियों संबंधी भी खुलासा होने का आशा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भूख हड़ताल : कर्मचारियों की लम्बित मांगों को लेकर बीबीएमबी मुख्यालय सैक्टर 19 बी चडीगढ के समकक्ष चल रही क्रमिक भूख हड़ताल आज बीसवें दिन में प्रवेश

चंडीगढ़ : भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन एटक-ऐफी के द्वारा कर्मचारियों की लम्बित मांगों को लेकर बीबीएमबी मुख्यालय सैक्टर 19 बी चडीगढ के समकक्ष चल रही क्रमिक भूख हड़ताल आज बीसवें दिन में प्रवेश हो...
article-image
पंजाब

जीओजी स्टाफ गढ़शंकर ने ऐंटी कोविड 19 का लगवाया पहला इंजेक्शन 

गढ़शंकर: पी एच सी पोसी  में एस एम ओ  रघुबीर सिंह की देख रेख में जीओजी स्टाफ ब्लाक गढ़शंकर के बीस जीओजी ने तहसील मुखी कै लखबीर सिंह की अगवाई में ऐंटी कोरोना वैक्सीनेशन...
article-image
पंजाब

तीसरी बार सीनेट सदस्य बने संदीप सिंह सीकरी का खालसा कॉलेज में सम्मान

गढ़शंकर। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की सीनेट चुनाव में ग्रेजुएट हलके से लगातार तीसरी बार सीनेट सदस्य चुने गए संदीप सिंह सीकरी का बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में सम्मान किया गया। कॉलेज पहुंचने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

36वें विशाल इनामी दंगल के शुभारंभ दौरान संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी संत बाबा अनूप महाराज जी से श्रद्धालुओं और पहलवानो ने लिया आशीर्वाद : दंगल का उद्धघाटन मोनू बीटन लुधियाना ने किया

रूबल खन्ना व नरिंदर राजपूत झंझेड़ी ने की पहले दिन जीत दर्ज कमल कटारिया। हरोली : संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी की कृपा से 36वां विशाल इनामी दंगल आज गांव जक्खेवाल में शानो शौकत...
Translate »
error: Content is protected !!