एडवोकेट महिला के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने की कोशिश : 7 के खिलाफ मामला दर्ज

by
लुधियाना  : जिले में महिला एडवोकेट से मारपीट व कपड़े फाड़ने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। महिला एडवोकेट सिमरनजीत कौर गिल वासी गांव गौसगढ़ के साथ 7 आरोपियों ने मारपीट की गई।
थाना मेहरबान की पुलिस ने महिला एडवोकेट से मारपीट करने के आरोप में 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान, बिल्ला, सुखवीर सिंह, उषा, तारा सिंह, ठंडी, पम्मा, गुरमुख सिंह के रूप में हुई, जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।
       इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों द्वारा रेत से भरे ओवरलोड टिप्परों को प्रतिदिन गांव की निजी सड़कों से ले जाया जाता था। जब महिला एडवोकेट ने इसका विरोध किया तो उक्त आरोपियों ने महिला वकील सिमरनजीत कौर वह उसके कई साथियों की मारपीट की गई। यही नहीं इस दौरान महिला के कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दीवाली से पहले केंद्र सरकार ने 6 फसलों पर बढ़ाया MSP

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने इस उद्देश्य के लिए 84,263 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इसके अलावा, दालों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पीएम मोदी ने उन नेताओं को किनारे कर दिया जो भारतीय जनता पार्टी में अमित शाह के लिए बाधाएं खड़ी कर सकते थे – केजरीवाल

लखनऊ : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपने पहले के दावे को दोहराया कि 2025 में नरेंद्र मोदी के 75 साल के होने के बाद अमित शाह अगले प्रधान मंत्री बनेंगे और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चार लोगों की हत्या : नशे के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने पिता, मां ,बहन और दादी की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में एक व्यक्ति ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। आरोपी की...
article-image
पंजाब

फाइल अपलोड के दौरान आ रही दिक्कतों को लेकर नगर कौंसिल में आर्किटेक्ट्स के साथ बैठक : एटीपी ने दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने की तकनीकी जानकारी दी : नगर कौंसिल अध्यक्ष बंगड़ ने तालमेल से काम करने पर दिया जोर

गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष सोमनाथ बंगड़ की अगुवाई में शहर के आर्किटेक्ट्स के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर कौंसिल के ईओ मदन सिंह विशेष रूप से मौजूद...
Translate »
error: Content is protected !!