डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड द्वारा 55 पदों के लिए साक्षात्कार

by

एएम नाथ। देहरा : डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड बद्दी जिला सोलन द्वारा सेल्फ मैनेज्ड टीम रिक्तियों हेतु 55 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए गए हैं।क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास साइंस विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हो और आयु सीमा 18 से 20 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए पुरुष और महिलाएं दोनों आवेदक पात्र होंगे और आवेदक 2024-25 का पासआउट होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 1 लाख 75 हजार रुपए प्रतिवर्ष वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 20 मई को उप रोज़गार कार्यालय देहरा और 21 मई को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 07807822548 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वह साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही डॉक्टर रेड्डी लेबोरेट्रीज लिमिटेड बद्दी की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नंगल के एक गाँव के युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज: हिमाचल के ऊना के एक गाँव की 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरूप

नंगल : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक गांव की 19 वर्षीय युवती के व्यानों पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नंगल के एक गांव के आरोपी युवक के खिलाफ मामला...
article-image
पंजाब

Tejasveer Singh Honoured in Grand

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 08 : Young photographer Tejasveer Singh was recently appointed president of the photography club at Sanmrig Fail School. On the occasion, senior BSF sector officer S.S. Chandal presented a special...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक आयोजित 

गढ़शंकर, 3 नवंबर :  दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक सभा के अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय गांधी पार्क कार्यालय साहित्य सभा एवं स्वर्गीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी...
article-image
पंजाब

सीआईडी नंगल प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह को मिला डीजीपी डिस्क अवार्ड

ईमानदारी, मेहनत और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए किया गया सम्मानित नंगल। सीआईडी नंगल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह को उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और समर्पण के लिए प्रतिष्ठित डीजीपी डिस्क अवार्ड...
Translate »
error: Content is protected !!