मंदिर के लाउडस्पीकर पर आपत्ति जताना वकील को पड़ा महंगा : भीड़ ने की बेरहमी से पिटाई

by
महाराष्ट्र के बीड जिले की अंबाजोगाई तहसील के सांगांव गांव में एक महिला वकील पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता ज्ञानेश्वरी अंजन ने गांव के सरपंच और उनके कुछ सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने मिलकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में उनके शरीर पर चोटों के गहरे निशान साफ नजर आ रहे हैं, जो हमले की गंभीरता को दर्शाते हैं।
माइग्रेन की शिकायत
घटना 16 मार्च 2025 की है, जब ज्ञानेश्वरी ने गांव के एक मंदिर से आ रही अत्यधिक तेज आवाज की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि लाउडस्पीकर की तेज आवाज और आटा मिलों के शोर के कारण उन्हें माइग्रेन की शिकायत हो गई थी। उन्होंने इन आवाजों को बंद करने के लिए संबंधित विभागों से अनुरोध किया था। वकील का दावा है कि इसी बात को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उन्हें निशाना बनाया।
जान से मार देंगे
ज्ञानेश्वरी के अनुसार, हमले के समय उनके पिता घर पर नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी उनके घर में जबरन घुसे और उन्हें धमकाया। आरोपियों ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर उन्होंने फिर से लाउडस्पीकर या मिलों की शिकायत की, तो जान से मार देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और उसमें मौजूद सबूत नष्ट कर दिए।
इतना ही नहीं, वकील ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें अलग-अलग समय और स्थानों पर पीछा करते हैं, जिससे वह मानसिक तनाव में हैं। इस पूरी घटना को लेकर उन्होंने कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही हैं और मांग कर रही हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गडकरी से मिले मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल के परिवहन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा : टूरिस्ट वाहनों की आयु सीमा 12 से बढ़ाकर 15 वर्ष करने पर सहमति, कीरतपुर-बिलासपुर-मंडी मार्ग पर स्पीड लिमिट 80 किमी प्रति घंटा होगी

एएम नाथ। शिमला/नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण परिवहन मुद्दों को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्पेशल टास्क फोर्स ने नूरपुर के जसूर में 223 ग्राम चिट्टा किया बरामद : 3 आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ। जसूर/ नूरपुर : पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि जिला कांगड़ा के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जसूर स्थित शास्त्री औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के समीप तीन संदिग्ध व्यक्तियों...
पंजाब

पैट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों में की गई बढ़ौतरी के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडरएम को सौपां

गढ़शंकर:भारतीय इंनकलाबी मार्कसवादी दुारा पैट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों में की गई बढ़ौतरी के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडरएम हरबंस सिंह को मास्टर बलवंत राम व  शिगारा राम भज्जल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुठार खुर्द में पेयजल योजना का किया सत्ती ने लोकार्पण, 1400 लोगों को मिलेगा लाभ

ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत कुठार खुर्द में पेयजल योजना का लोकार्पण किया। 41 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस पेयजल योजना से कुठार...
Translate »
error: Content is protected !!