गर्लफ्रेंड के घर के बाहर अश्लील फ्लैक्स लगाए : शादी करने से बॉयफ्रेंड को किया था इनकार, रिश्तेदारों को भी भेजी फोटो

by

लुधियाना :  गर्लफ्रेंड ने शादीशुदा बॉयफ्रेंड से शादी करने से इनकार कर दिया तो युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती की अश्लील फोटों के फ्लैक्स बनवाकर उसके घर के बाहर दीवारों पर लगवा दिए। जगराओं सिटी थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर 2 युवकों पर मामला दर्ज किया है।

                           आरोपियों की पहचान गुरदासपुर के कोठे साधना के रहने वाले राज कुमार और जगराओं के शक्ति नगर के रहने वाले दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर मोबाइल और 5 फ्लैक्स बरामद किए हैं, जबकि राजकुमार मलेशिया में होने के कारण फरार चल रहा है।  युवती ने पुलिस को  शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में वह तहसील रोड पर प्राइवेट लैब में काम करती थी। वहां राजकुमार भी काम करता था। वहां जान पहचान के बाद दोनों दोस्त बन गए। इसके बाद वर्ष 2021 में वह नौकरी छोड़कर लुधियाना में नौकरी करने के लिए चली गई। राजकुमार भी नौकरी छोड़कर अपने गांव चला गया। इस दौरान दोनों की फोन पर बातचीत होती रहती थी। बाद में उसे पता चला कि राजकुमार ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। उसने राजकुमार का नंबर ब्लॉक कर बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बाद 2022 में राजकुमार काम करने के लिए मलेशिया चला गया। वहां जाकर वह नए नंबर से कॉल करने लगा। उसने दबाव बनाया कि वह भी मलेशिया आ जाए, वह उससे शादी करना चाहता है। उसने राजकुमार से कहा कि तुम शादीशुदा हो, मैं शादी नहीं कर सकती। इसके बाद राजकुमार उसे कॉल कर परेशान करने लगा। उसने कहा कि अगर शादी नहीं की तो वह उसकी अश्लील फोटो वायरल कर देगा। मलेशिया से वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।

          इसके बाद उसने राजकुमार से बात करनी बंद कर दी। उसने युवती के नाम से फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड कर दी। साथ ही उसके रिश्तेदारों को भी भेज दी। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर आईडी बंद करवा दी। इसके बाद राजकुमार ने दोस्त दीपक के साथ मिलकर रात के अंधेरे में उसके घर के बाहर दीवार पर उसकी अश्लील फोटो के फ्लैक्स बनाकर लगवा दिए। जब उसने राजकुमार से बात की तो उसने कहा कि तेरे बारे में पूरी जानकारी उसे दीपक देता है। उसे शक है कि दीपक ने ही ये फ्लैक्स बनवाए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन’ पुस्तक का विमोचन किया

गढ़शंकर, 30 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर ने कॉलेज के प्रोफेसर सहिबानों द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन’ का विमोचन किया गया। यह रस्म डाॅ. अमनप्रीत सिंह सहायक डायरेक्टर शिक्षा शिरोमणि कमेटी और...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने वाले दो आतंकी गिरफ्तार : हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद

अमृतसर। पिछले दिनों गुमटाला पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने दो आतंकियो को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल व...
article-image
पंजाब

कांग्रेस नेता बाजवा को नहीं किया जाए बेवजह परेशान : जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सख्ती से की जाए

चंडीगढ़ । पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और उसके पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को राज्य में कथित रूप से तस्करी...
article-image
पंजाब

अवैध रूप से स्टोन डस्ट लेकर जा रहा टिप्पर पर मामला दर्ज।

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने अवैध रूप से स्टोन डस्ट लेकर जा रहे टिप्पर मालिक के विरुद्ध माइनिंग अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। माइनिंग अधिकारी होशियारपुर हरमिंदर पाल सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!