गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर ले गया बॉयज हॉस्टल : वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

by
सोनीपत : इश्क भी क्या चीज है, जो इंसान को किसी भी हद तक जाने को मजबूर कर दे. कोई चांद तारे तोड़ लाने की बात करता है तो कोई जान हथेली पर रखने की. इन साहब ने तो अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में ही छिपा लिया। हैरान कर देने वाला ये मामला हरियाणा के सोनीपत का है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि ये सोनीपत के ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी कॉलेज हॉस्टल का है।
ये बात सभी जानते हैं कि बॉयज हॉस्टल में लड़कियों का आना सख्त मना होता है. लेकिन यहां रहने वाले एक लड़के के सिर पर आशिकी इस कदर सिर चढ़कर बोल रही थी कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर हॉस्टल के भीतर ले आया. लेकिन वह पकड़ा गया।
सिक्योरिटी गार्ड्स को कैसे हुआ शक?
जानकारी के मुताबिक, लड़का जब गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर ला रहा था तभी लड़की की चीख निकल गई. बस फिर क्या था सिक्योरिटी गार्ड्स को शक हो गया. उन्होंने तुरंत सूटकेस चेक कर लिया और लड़के की पोल खुल गई. सूटकेस खोला तो उसमें सामान की जगह लड़की निकली. ये देखते ही वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए. उन्होंने लड़की तो तुरंत सूटकेस से बाहर निकाला।
गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाया, हॉस्टल में पकड़ा गया
सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ महिला सिक्योरिटी गार्ड्स सूटकेस को खोल रही हैं. सूटकेस के अंदर झांकते ही वह हैरान रह जाती हैं क्यों कि उसमें सामान नहीं बल्कि लड़की निकली. ये साफ नहीं हो सका है कि ये लड़की उसी कॉलेज में पढ़ती है या बाहर की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वायरल वीडियो सोनीपत के ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल का है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की ली ट्रेनिंग : डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया

धर्मशाला, 25 अगस्त। बागवानी विभाग के फल विधायन केंद्र नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा में डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के अंतिम वर्ष के 12 विद्यार्थियों को 04 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक 21 दिन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केशव राम ने संभाला सहायक आयुक्त का अतिरिक्त पदभार

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केशव राम ने आज सहायक आयुक्त- उपायुक्त का अतिरिक्त पदभार संभाला है। केशव राम वर्तमान में संयुक्त निदेशक पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टीआई में दूसरे चरण के दाखिले जारी : आईटीआई में प्रवेश पाने के लिए मिल रही है छूट

ऊना,16 अगस्त : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित सन्तोषगढ़ स्थित हिम गौरव आई टी आई में दाखिले हेतू पहले चरण में काफी कम्पीटीशन रहा जिसमें हिमाचल के अलावा...
article-image
पंजाब , समाचार

साढ़े चार करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़े गए थे आरोपी : चोरी की कार को पीड़ित के घर पर किया पार्क, मालिक ने पूछा तो पिस्तौल निकाल कर किए घर पर फायर

श्री मुक्तसर साहिब : सीआइए स्टाफ की ओर से विगत दिन एक किलो 150 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपितों ने ही दो फरवरी की देर रात गोनियाना रोड गली नंबर नौ में किशोर...
Translate »
error: Content is protected !!