गर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन …चलती है थार से?… ..गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी ने किए कारनामे?

by

पटनाः बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार के यहां आर्थिक अपराध इकाई(ईओयू) के द्वारा की गई छापेमारी में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। किशनगंज में तैनात डीएसपी गौतम कुमार से जुड़े बेनामी संपत्ति मामले में पहले उनकी पत्नी और कथित गर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के बाद अब उनकी नौकरानी पारो के पास भी करोड़ों की संपत्ति मिलने की बात सामने आई है।

ईओयू इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए किरदार सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, डीएसपी के सरकारी आवास में काम करने वाली नौकरानी पारो भी जांच के घेरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि पारो के पास करोड़ों की संपत्ति होने के संकेत मिले हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसका संबंध पश्चिम बंगाल के मालदा इलाके से बताया जा रहा है, जहां उसके नाम पर महंगे मकान होने की चर्चा है। एक सामान्य घरेलू कामगार के पास इतनी संपत्ति होने से जांच एजेंसियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी हैरान हैं। किशनगंज के धर्मगंज, किला बागान की रहने वाली पारो ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के मालदा से सटे इलाके में 1 करोड़ रुपये का बंगला बनवाया है। सूत्र बताते हैं कि वह रोजाना 35 लाख रुपये की महंगी थार कार से काम पर आती-जाती थी।

सूत्रों से यह भी पता लगा है कि कई बार डीएसपी के सरकारी वाहन से भी उसे लाने-ले जाने की व्यवस्था होती थी। गौतम कुमार ने उसे बुलेट बाइक भी गिफ्ट दी थी। यह भी पता चला है कि घर पर 6 लाख रुपये का सोने का हार भी मिला है। बताया जाता है कि पारो का जीवनशैली आम नौकरानी से बिल्कुल अलग थी।

वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थी और अपने अकाउंट पर बुलेट बाइक की फोटो और रील्स पोस्ट करती थी। एक वीडियो में वह डेढ़ लाख रुपये नकद हाथ में दिखा रही थी। थार कार, बुलेट और एसडीपीओ गौतम कुमार व उनके साथियों के साथ कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं। शहर में यह चर्चा का विषय बन गया।

जानकारी यह भी है कि छापेमारी की खबर फैलते ही पारो ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट लॉक कर दिया है और अब वह पूरे परिवार के साथ फरार बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं और उसके ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। ईओयू की कार्रवाई के बाद गौतम कुमार को पुलिस मुख्यालय में क्लोज कर दिया गया है और उनके निलंबन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच आगे बढ़ने पर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि डीएसपी गौतम कुमार पर 32 साल की नौकरी के दौरान करीब 80 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। उनका लाइफस्टाइल बेहद आलीशान बताया जा रहा है, जिसमें महंगे रिसॉर्ट में ठहरना और फैमिली ट्रिप शामिल हैं।

पूर्णिया स्थित उनके बंगले की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि उसकी फर्निशिंग पर ही 1 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। ईओयू ने हाल ही में उनके 8 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिनमें पूर्णिया, किशनगंज, पटना, अररिया और सिलीगुड़ी शामिल हैं।

इस दौरान 36 जमीन के दस्तावेज, एलआईसी और नोएडा-गुरुग्राम में निवेश से जुड़े कागजात बरामद हुए। साथ ही 60 लाख रुपये के गहने, महंगी घड़ियां और क्रेटा व थार जैसी लग्जरी गाड़ियां भी मिली हैं। डीएसपी गौतम कुमार मूल रूप से सहरसा के रहने वाले हैं और 1994 में एसआई के पद पर बहाल हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शराब का अनोखा लंगर: श्रद्धालुओं की आस्था का अनूठा उदाहरण

कोटकपूरा: पंजाब के कोटकपूरा में चैत्र नवरात्र के अवसर पर एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। गांव मरहाना में बाबा काला महर के मेले में शराब का लंगर लगाया गया। दरबार के बाहर बेंचों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैश्विक महामारी एमपॉक्स पर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित : DC ने स्वास्थ्य विभाग को लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश

एएम नाथ । मंडी, 27 अगस्त। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज एमपॉक्स महामारी से निपटने की तैयारियों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं दिल्ली से किए यह 3 वायदे नहीं पूरा कर सका : केजरीवाल का कबूलनामा ! …. चुनाव में पड़ सकता है भारी

नई दिल्ली :  दिल्ली में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले पांच सालों में अपनी सरकार के प्रदर्शन पर...
article-image
पंजाब

चिता से उठवाई पुलिस ने लाश : मृतक महिला की जांघ पर काले पैन से मारने वालों के नाम का लिखा सुसाइड नोट

फिल्लौर : फिल्लौर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला के ससुराल पक्ष की महिलाएं व अन्य रिश्तेदार जब उसे अंतिम स्नान करवाने लगे तो उसकी मौत का राज...
Translate »
error: Content is protected !!