मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर…..राघव चड्ढा ने किया आप पर पलटवार… लिखा- घायल हूं इसलिए घातक हूं

by

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी कर आप के आरोपों पर पलटवार किया है. राघव चड्ढा ने कहा, ‘कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है।

एक ही जैसी भाषा, एक ही जैसे आरोप. यह एक सोचा-समझा कैंपेन है.’ राघव चड्ढा ने कहा कि AAP ने मुझपर तीन आरोप लगाए। इन्हीं तीन आरोपों की वजह से मुझे संसद में बोलने से रोका गया।

पहला आरोप- विपक्ष के वॉकआउट पर राघव चड्ढा ने नहीं दिया साथ :  आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोप पर राघव चड्ढा ने कहा, ‘मैं विपक्ष के वॉकआउट के दौरान वहां बैठा रहता हूं, ये सरासर झूठ है.’ राघव चड्ढा ने कहा कि AAP एक मौका ऐसा बता दे कि जब विपक्ष ने वॉकआउट किया हो और उन्होंने साथ न दिया हो. पार्लियामेंट में तो हर जगह सीसीटीवी कैमरा है. AAP फुटेज निकालकर दिखा दे कि राघव ने वॉकआउट में विपक्ष का साथ न दिया हो।

दूसरा आरोप- CEC को हटाने की याचिका पर नहीं दिया साथ :  इस आरोप पर को सरासर झुठ बताते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता ने इस प्रस्ताव पर साइन करने को नहीं कहा. न औपचारिक तौर पर, न अनौपचारिक तौर पर. राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं. इनमें से 6-7 सांसदों ने खुद इस प्रस्ताव पर साइन नहीं किए. राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में इस प्रस्ताव को लाने के लिए सिर्फ 50 हस्ताक्षरों की जरूरत होती है. जबकि विपक्ष के 105 सांसद हैं।

तीसरा आरोप- डर गए इसलिए बेकार मुद्दे उठा रहे :  इस पर राघव चड्ढा ने कहा कि मैं राज्यसभा में चीखने चिल्लाने, गाली गलोच करने, माइक तोड़ने नहीं गया हूं. मैं वहां जनता के मुद्दे उठाने गया. मैं लोगों की ही बात की. मैंने जीएसटी से इनकम टैक्स की बात की. पंजाब के पानी से लेकर दिल्ली की हवा का मुद्दा संसद में उठाया. उन्होंन कहा, ‘मैंने सरकारी स्कूलों की हालत से लेकर पब्लिक हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट के मुद्दे उठाए. रेलवे की दिक्कतों से बेरोजगारी और महंगाई तक हर जनता के मुद्दे को उठाया. मैं संसद में इंपैक्ट क्रिएट करने गया, रकस (शोरगुल) क्रिएट करने नहीं।

अंत में राघव चड्ढा ने कहा कि मुझपर झूठे आरोप लगाए जा रहे. मैं हर झूठ को बेनकाब करूंगा. घायल हूं इसलिए घातक हूं ।

कल भी जारी किया था वीडियो :  बता दें कि कल यानी शुक्रवार को भी राघव चड्ढा ने कहा था कि उन्हें ‘खामोश जरूर किया गया है, लेकिन वे हारे नहीं हैं.’ चड्ढा के वीडियो संदेश पर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि वे देश के लिए जरूरी अहम मुद्दे नहीं उठा रहे थे।

आप ने किया संगठनात्मक बदलाव :  बता दें कि आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर गुरुवार को बड़ा बदलाव किया. राज्यसभा में अपने सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटाकर डॉ. अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंप दी. इसके लिए राज्यसभा सचिवालय को पत्र भी भेज दिया।

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया कि सांसद राघव चड्ढा को संसद में बोलने का समय नहीं दिया जाना चाहिए. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर सांसद राघव चड्ढा के स्थान पर सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त करने का अनुरोध किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर द्वारा भव्य चौकी का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : बाबा बालक नाथ ट्रस्ट (रजिस्टर्ड), होशियारपुर ने अग्रवाल भवन, हरियाणा रोड पर बाबा बालक नाथ जी की पहली भव्य चौकी का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चीन से सटे सीमांत क्षेत्रों के विकास की जानकारी लेने के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट गए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह

किन्नौर : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह चीन से सटे सीमांत क्षेत्रों के विकास की जानकारी लेने के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट गए। रिकांगपिओ में उन्होंने गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
article-image
पंजाब

मनरेगा का नाम बदल उसे धर्म से जोड़ना उचित नहीं : केंद्र सहित पंजाब सरकार को मनरेगा मामले में राजा वड़िंग ने घेरा

लुधियाना। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मनरेगा का नाम बदलने और योजना में फेरबदल करने के मामले में केंद्र सरकार के साथ पंजाब सरकार को भी...
article-image
पंजाब

5 के खिलाफ मामला दर्ज : बीरमपुर व लहरां के दो प्रवासी भारतीय, एक महिला सहित पांच के विरुद्ध अवैध माइनिंग के आरोप में एफआईआर दर्ज

गढ़शंकर : सहायक जिला माइनिंग अफसर उपमंडल गढ़शंकर के बयान पर अवैध माइनिंग करने के आरोप में दो बिभिन्न मामलों में बीरमपुर के तीन भाईयों व लहरां की महिला सहित दो लोगों पर मामला...
Translate »
error: Content is protected !!