सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 56 में बिछाई पानी की पाइपों और वाटर मीटर चैंबरों का उदघाटन

by

चंडीगढ़, 4 अप्रैल: चंडीगढ़ के समग्र विकास के प्रति अपनी सोच को आगे बढ़ाते हुए, स्थानीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सेक्टर 56 में 320 स्मॉल फ्लैट्स में बिछाई गई पानी की पाइपलाइन और वॉटर मीटर चैंबरों का उद्घाटन किया। इस कार्य के लिए सांसद द्वारा अपने एमपी कोटे से 13 लाख 63 हजार रुपये की ग्रांट जारी की गई थी। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के पार्षद मनव्वर और चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि शहर के लोगों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से वे अपने विवेकाधीन कोटे से लगातार विभिन्न विकास कार्यों के लिए फंड जारी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से इलाके के लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।

इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष लक्की और पार्षद मनव्वर ने इलाके के विकास के लिए फंड जारी करने पर सांसद तिवारी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास की राजनीति में विश्वास करती है और यह परियोजना उसी का उदाहरण है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

फतेहगढ़ चूड़ियां-संगतपुरा मार्ग पर हादसा; तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले, कार छोड़कर चालक फरार अमृतसर, 11 अगस्त। अमृतसर जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में लगेगा पेट्रोल का लंगर : मिलेगा 500-1000 का कूपन, मुफ्त iPhone बांटने का प्लान

चंडीगढ़। अमृतसर निवासी राकेश त्रेहन, जिन्हें ‘राजा दी किंग’ के नाम से जाना जाता है, की ओर से चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने का ऐलान किया गया है। यह आयोजन 18 अगस्त को...
article-image
पंजाब

10 और किसान खनौरी आंदोलन स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे : जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में

खनौरी :  किसानों की अलग-अलग मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस मसले पर पंजाब और केंद्र सरकार के...
article-image
पंजाब

28 पुलिस जिलों में शीर्ष 10 नशा हॉटस्पॉट पर बड़े पैमाने पर छापेमारी : चौथे दिन नशे के खिलाफ अभियान जारी

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार ‘प्वाइंट ऑफ सेल’ पर नशे की आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए पंजाब पुलिस ने बुधवार को लगातार चौथे दिन नशे के खिलाफ अभियान जारी रखा और...
Translate »
error: Content is protected !!