गर्ल्स स्कूल में मनाया गया बालिका दिवस, प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने किया छात्राओं का मार्गदर्शन : भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रतियोगिताओं में छात्राआंे ने दिखाई प्रतिभा

by
हमीरपुर 24 जनवरी। बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। लड़कियों ने सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा एवं अदभुत क्षमता के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने छात्राओं से कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ जीवन में आगे बढ़ने की अपील की। प्रधानाचार्य ने किशोरियों से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी व्यापक चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित कई मुद्दों पर बहुत ही प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखे। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने खंड स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश : विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए

बिझड़ी 19 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बिझड़ी खंड के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें और सरकार की विभिन्न...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये कर दी पेमेंट : हिमाचल में एक और घोटाला, पंचायतों में स्कूटर-बाइक में रेत और बजरी की सप्लाई

एएम नाथ।  नाहन :  हिमाचल प्रदेश में सिरमौर की दो पंचायतों में स्कूटर और बाइक पर रेत-बजरी की ढुलाई का मामला सामने आया है. आरटीआई में खुलासा हुआ है कि इसमें 50 लाख रुपये...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जापान से पंजाब आया युवक : कॉलेज प्रोजेक्ट के जरिए मिले पिता-पुत्र, दिल छू लेगी ये कहानी

अमृतसर : अमृतसर के लोहारका रोड निवासी सुखपाल सिंह को उनके घर से फोन आया. उसे पता चला कि उसका प्रेमी जापान से उसे ढूंढ़ते हुए आया है। कुछ ही सेकेंड में सुखपाल सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा मुझे गिरफ़्तार करना चाहती, मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी, यह लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते –

नई दिल्ली : भाजपा मुझे गिरफ़्तार करना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी है। ये लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं।  हम भाजपा की इस गुंडागर्दी और...
Translate »
error: Content is protected !!