गर्ल्स स्कूल में मनाया गया बालिका दिवस, प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने किया छात्राओं का मार्गदर्शन : भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रतियोगिताओं में छात्राआंे ने दिखाई प्रतिभा

by
हमीरपुर 24 जनवरी। बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। लड़कियों ने सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा एवं अदभुत क्षमता के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने छात्राओं से कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ जीवन में आगे बढ़ने की अपील की। प्रधानाचार्य ने किशोरियों से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी व्यापक चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित कई मुद्दों पर बहुत ही प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखे। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के ऐतिहासिक चौगान को बंद करने के आदेश जारी , 1 दिसंबर से आवाजाही होगी प्रतिबंध

सर्दियों के दौरान रखरखाव कार्यों के लिए बंद की जाती हैं गतिविधियां चंबा,16 नवंबर चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक को लोगों की आवाजाही और विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए 1 दिसंबर 2023...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने आगामी विस चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों के साथ की बैठक : 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भी बनवा सकते हैं वोट

ऊना, 8 अगस्तः जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि एक अक्तूबर 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी अपना वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में शिक्षकों के लिए विषय विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला

बद्दी, 10 जनवरी (तारा) : श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में 09 एवम 10 जनवरी 2026 को सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय पंचकुला द्वारा आयोजित दो दिवसीय विषय विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन सीबीएसई रिसोर्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमंत्री ने पिपलु मेले में कहा-गारंटियों को राजधर्म की तरह निभाएंगे : जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार, करेंगे हर संभव विकास- मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के शिलान्यास मौके पर बोले उपमुख्यमंत्री, जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप तैयार हो रही हैं योजनाएं ऊना : वर्तमान प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!