+1 प्रवेश तिथि बढ़ाने की उठी मांग…छात्रों के हित में फैसला लेने की अपील :ग्रामीण छात्रों को राहत देने के लिए +1 प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए: डॉ. पुंडीर

by

परिणामों में देरी और दस्तावेजी दिक्कतें बनी बाधा, +1 एडमिशन डेट बढ़ाने की मांग तेज

एएम नाथ। शिमला : व7RरR7 ”“हिमाचल प्रदेश में +1 कक्षा में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से विद्यार्थियों के हित में जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है।
डॉ. पुंडीर ने बताया कि कई स्कूलों के परीक्षा परिणामों में देरी के कारण विद्यार्थियों को समय पर अंकपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। इसके अलावा आवश्यक दस्तावेजों को जुटाने में भी अभिभावकों और छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के छात्रों की समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वहां आवागमन की सुविधाएं सीमित होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी करना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
उन्होंने कहा कि यदि +1 कक्षा में प्रवेश की अंतिम तिथि को वर्तमान स्थिति में यथावत रखा गया, तो कई योग्य विद्यार्थी शिक्षा के अधिकार से वंचित हो सकते हैं। यह न केवल उनके व्यक्तिगत भविष्य के लिए नुकसानदायक होगा, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव डालेगा। ऐसे में समय सीमा में लचीलापन बेहद जरूरी है।
डॉ. पुंडीर ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से अपील करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि को कुछ समय के लिए बढ़ाया जाए। इससे छात्रों को बिना किसी दबाव के आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का पर्याप्त अवसर मिल सकेगा और कोई भी पात्र छात्र शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षा विभाग इस मांग पर सकारात्मक रुख अपनाएगा और जल्द ही इस संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा, जिससे हजारों छात्रों को राहत मिल सकेगी और उनका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित हो सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर

सुजानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने साझा किए सैन्य सम्मान के भाव कहा, ​प्रथम परमवीर चक्र से लेकर कारगिल तक, सीमाओं की रक्षा में हिमाचल का योगदान बड़ा सैनिकों के प्रति कृतज्ञता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वरोजगार योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूहों से संबंधित ऋणों को प्राथमिकता दें बैंक – उपायुक्त

ऊना, 20 जून – जिला में स्वरोजगार योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूहों से संबंधित ऋणों को सभी बैंक प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत दें ताकि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में बेराजगारी की चुनौती से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 दुकानदारों को 1 लाख जुर्माना : घटिया खाद्य पदार्थ और मिस ब्रांडेड बेचने पर न्याय निर्णायक अधिकारी (एडजुकेटिंग ऑफिसर) एडीएम कांगड़ा की अदालत ने लगाया

धर्मशाला, 17 अगस्त। जिला कांगड़ा के चंबी और नगरोटा बगवां क्षेत्र के दो दुकानदारों को मिस ब्रांडेउ और घटिया समान बेचने पर न्याय निर्णायक अधिकारी (एडजुकेटिंग ऑफिसर) एडीएम कांगड़ा की अदालत ने खाद्य सुरक्षा...
हिमाचल प्रदेश

संपर्क सड़कों पर खर्च होंगे 22.53 करोड़ …सैली, हंडोला, कमून सहित 8 गांवों के लोगो को होगा फायदा

ऊना 11 अप्रैल – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत नाबार्ड के अंतर्गत दो संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए 22.53 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास...
Translate »
error: Content is protected !!