टैगोर थियेटर में सजी संगीत की महफिल में देर रात तक गूंजे सदाबहार नगमे

by

ट्राइसिटी के 50 से ज्यादा गायक गायिकाओं ने दिखाया अपनी आवाज का जादू

देवर्षि नारद जी की जयंती के उपलक्ष्य में बांटे लड्डू

पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : मिनी टैगोर थिएटर में बीते दिन संगीत की ऐसी महफिल सजी की देर रात तक टैगोर थिएटर परिसर सदाबहार नगमों की गूंज से गूंजता रहा। मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की थीम पर आयोजित किए गए इस भव्य कार्यक्रम में ट्राइसिटी के 50 से ज्यादा गायक और गायिकाओं ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा,जिसका श्रोताओं ने खूब आनंद उठाया। आयोजकों ने इस कार्यक्रम की ऐसी जबरदस्त प्लानिंग की थी,जिससे संगीत की दुनिया में यह प्रोग्राम अपनी एक अमिट छाप छोड गया। क्योंकि एक तो कार्यक्रम की थीम और इसके साथ ही देवर्षि नारद जी की जयंती मनाते हुए लड्डू बांटने के कार्यक्रम को लेकर कलाकारों के साथ साथ कार्यक्रम में भारी संख्या पहुंचे लोगों ने भी इस आयोजन की खूब प्रशंसा की है।
जानकारी के अनुसार मिनी टैगोर थिएटर में एक भव्य म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन किया गया था,जिसकी तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थी और आयोजक भी इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित थे। कार्यक्रम के आयोजक राधा कृष्ण भक्त प्रेम सागर गुप्ता तथा गेस्ट आफ आनर नीना भाटिया व कार्यक्रम में पहुंचे कलाकारों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया गया।
इसके बाद कलाकारों की युगलबंदी का ऐसा दौर शुरू हुआ कि रात करीब साढ़े आठ बजे तक टैगोर परिसर सुप्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए सदाबहार नगमों की गूंज से गूंजता रहा। आयोजक पीएस गुप्ता ने देवर्षि नारद जी की जयंती की सभी को बधाई देते हुए आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पीएस गुप्ता ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए गाना सुनाया। गेस्ट आफ आनर नीना भाटिया ने बेहतरिन मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वहीं कलाकारों ने एक से बढक़र एक शानदार प्रस्तुती देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान आए हुए लोगों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई थी।
———–
कार्यक्रमों का निशुल्क आयोजन

कार्यक्रम के आयोजक राधा-कृष्ण भक्त प्रेम सागर गुप्ता ने बताया कि नए कलाकारों को बेहतर मंच प्रदान करके उनकी प्रतिभा को निखारना और लोगों में संगीत के प्रति लगाव बढाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है,जिसको लेकर ट्राईसिटी में निशुल्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस आयोजित की गई मॉक ड्रिल : आपदा से निपटने की तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल जरूरी: DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 13 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने कहा है कि किसी भी तरह की आपदा या आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से ही आवश्यक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कुपवी क्षेत्र की 2171 पात्र महिलाओं को 97,69,500 रुपये की राशि सीएम सुक्खू ने की वितरित – बदलाव यदि जनहित हो तो वह होता सर्वोपरि : सीएम सुक्खू

कुपवी को अलग जिला परिषद् वार्ड बनाने और आईटीआई खोलने पर विचार करेगी सरकार एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के उप-मंडल कुपवी में आयोजित समारोह के दौरान ‘इंदिरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर में नैशनल अप्रिंटिसशिप (प्रशिक्षुता) मेला आयोजित : एप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण के इच्छुक 35 अभ्यार्थियों ने इस प्रशिक्षुता मेले में भाग लिया

ऊना, 27 सितम्बर – भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मन्त्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना विकास खण्ड औद्योगिक संघ के सहयोग से सर्विस विल्डींग मैहतपुर में प्रधानमन्त्री नैशनल...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में महावीर दल ने चुनरी और त्रिशूल भेंट कर यात्रा का किया स्वागत

यात्रा ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के आश्रम में एक रात किया विश्राम। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हिंदू युवा जागृति यात्रा जो हिन्दू नेता मिक्की पण्डित के नेतृत्व में टांडा से शुरू होकर माता...
Translate »
error: Content is protected !!