गहलोत ने डल्लेवाल की भूख हड़ताल को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार की आलोचना की

by
जयपुर, 17 जनवरी :  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को केंद्र और पंजाब सरकार पर] अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे किसान नेता जगदीप सिंह डल्लेवाल के प्रति असंवेदनशीलता दिखाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि यही कारण है कि 111 अन्य किसान सरकार के सामने अपनी बात रखने के लिए भूख हड़ताल पर चले गए हैं।
गहलोत ने एक बयान में कहा, ”किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को भूख हड़ताल पर बैठे अब तक 51 दिन हो गए हैं। उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। इन 51 दिनों में केंद्र और पंजाब सरकार ने पूरी तरह असंवेदनशीलता दिखाई है।”
डल्लेवाल फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में पिछले साल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी सीमा बिंदु पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
गहलोत ने कहा कि तीन काले किसान कानूनों के विरोध में लगभग 700 किसानों की जान जाने के बाद सरकार ने उनकी शिकायतें सुनीं।
उन्होंने कहा, ”यह समझ से परे है कि ऐसी स्थिति बार-बार क्यों पैदा होती है और सरकार किसानों के प्रतिनिधिमंडल से बात करके समाधान क्यों नहीं निकालना चाहती।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पवित्र धरती श्री चरण छोह गंगा श्री खुरालगढ़ साहिब की सड़कों पर बने शराब के ठेके भी हटाए

तीन शहरों को पवित्र दर्जा देने के लिए सरकार को धन्यवाद  संत सुरिंदर दास गढ़शंकर, 27 नवंबर : भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर, श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री चरण छोह गंगा...
article-image
पंजाब

बोड़ा के दुशहरा ग्रांऊड के चारों और युवाओं ने लगाए पौदे

गढ़शंकर: गांव बोड़ा में सरपंच कुलदीप शर्मा के सहयोग से युवाओं ने गांव की दुशहरा ग्राऊंड में छा दार पौदे लगाए। इस दौरान प्रदीप पंडित, संदीप शर्मा, जोनसन शर्मा, गौरव शर्मा, पंडित हरमेश लाल,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूटर पर सेब ढोए जाते थे आज से पहले – अब तो पानी भी ढोया जाता : ठियोग पानी कांड में यह चीज स्पष्ट – डॉ राजीव बिंदल

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की आपसी खैंचतान और लड़ाई से हिमाचल प्रदेश की जनता को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अब...
article-image
पंजाब

बेकाबू बस ने ई-रिक्शा और बाइक सवारों को रौंदा…सात घायल

लुधियाना : बस स्टैंड के बाहर गुरुवार को एक बेकाबू बस ने ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि...
Translate »
error: Content is protected !!