गांवों में बनाए जा रहे बेहतरीन स्पोर्ट्स पार्क बदल देंगे गांवों की नुहार: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री 37.49 लाख रुपए की लागत से गांव सतियाल व गांव डाडा में बनने जा रहे स्पोर्ट्स पार्क का रखा नींव पत्थर
होशियारपुर, 26 अगस्त:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश के गांवों की नुहार बदलने के लिए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार एक्शन मोड पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में गांवों में बेहतरीन स्पोर्ट्स पार्क बनाए जा रहे हैं, जो कि गांवों की नुहार बदल देंगे। वे आज गांव सतियाल व गांव डाडा में 37.49 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले स्पोर्ट्स पार्कों का नींव पत्थर रखने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांव सतियाल में 20.50 लाख रुपए व गांव डाडा में 16.99 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे इस स्पोर्ट्स पार्क में जहां एक अच्छी सैरगाह बनाई जाएगी वहीं ओपन जिम भी बनाया जाएगा। इसके अलावा फुटबाल, बैडमिंटन, कबड्डी, वालीबाल, ग्राउंड भी बनाई जाएंगी। इस तरह यह पार्क गांव के सभी वर्गों के लिए बहुत ही अच्छा स्थान होगा, जहां लोग अपना क्वालिटी समय का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में दो एकड़ से ज्यादा जगह है वहां पर ऐसे स्पोर्ट्स पार्क बनाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर चेयरमैन दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक विक्रम शर्मा, बी.डी.पी.ओ सुखजिंदर सिंह, वरिंदर शर्मा बिंदू, सरपंच यशपाल, सरपंच सुरजीत राम, पंच रोशन लाल, देवराज, महिंदर पाल, पवन कुमार, गुरमेल चंद, सुरिंदर कौर, शमा रानी, संतोष कुमारी, बलबीर सिंह, कश्मीरी लाल, नंबरदार मंजीत कौर, नंबरदार अवतार चंद, वरुण तलवाड़, सुखदेव, नरेश कुमार, प्रितपाल, राजन सैनी, अवतार सिंह, रंजीत, राम जी दास भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व खेल मंत्री के खिलाफ जमानती वारंट जारी : कांग्रेस की टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप

चंडीगढ़ : 7 अक्तूबर : पंजाब सरकार के पूर्व खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। उन पर धौलपुर जिले की बाडी एमजीएम कोर्ट ने लोकसभा चुनावों...
article-image
पंजाब

8 गांवों से कूड़ा करकट उठाने के नए प्रोजेक्ट का डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी ने किया शुभांरंभ

गढ़शंकर – विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के 8 गांवो के लोगों को कूड़ा करकट उठाने से निजात दिलाने के लिए विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी ने नए प्रोजेक्ट का आरंभ किया। उन्होंने बताया...
article-image
पंजाब

कृषि अवशेषों के सम्पूर्ण उपयोग से किसानों की आय दस गुना तक बढ़ सकती है: विवेक वर्मा”

चंडीगढ़/दलजीत अजनोहा : स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज़ लिमिटेड (SEDL) के चेयरमैन श्री विवेक वर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार के साथ विशेष बातचीत में किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपनी दूरदर्शी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

70+ बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त इलाज : प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज की पूरी प्रकिया…यहां जानिए

सरकारी बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ अब 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बढ़ा दी गई है। इस पहल का उद्देश्य लगभग 4.5 करोड़ परिवारों...
Translate »
error: Content is protected !!