गांव कटारियां व झंडेर कलां में विकास कार्यों के लिए करीब 5.50 लाख की ग्रांट के चैक सौंपे : सांसद मनीष तिवारी ने बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा

by

गांव गोविंदपुर और खट्टड खुर्द के विकास हेतु 3-3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान

बंगा, 2 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों कटारियां, झंडेर कलां, गोविंदपुर और खट्टड खुर्द का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने जनसभाओं को संबोधित करने सहित गांवों कटारियां व झंडेर कलां में विकास कार्यों के लिए करीब 5.50 लाख की ग्रांट के चैक सौंपे। जबकि गांव गोविंदपुर और खट्टड खुर्द के विकास हेतु 3-3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया।
इस अवसर पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है। इस ग्रांट से गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा, क्योंकि गावों के विकास के बगैर देश का विकास संभव नहीं है। इसके तहत वह लगातार हलके के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी जाना और उनका जल्द करवाने का भरोसा भी दिया।
इन जनस्भाओं में अन्य के अलावा, पूर्व विधायक त्रिलोचन सिंह सूंड, जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, डॉ हरप्रीत केंथ, कमलजीत सिंह मेंबर जिला परिषद, राजेंद्र शर्मा रघबीर बिल्ला, भजन सिंह भजौली, सोखी राम बाजों, राम लुभाया सरपंच, सरपंच मुख्तियार सिंह, अमरजीत कलसी, इरवान रत्तू, सरपंच प्रोमिला देवी, परगन सिंह गिल पूर्व सरपंच भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधानसभा में विधायक डॉ. जनक राज ने उठाई भेड़ पालकों की समस्याएं, सरकार से विशेष संरक्षण की मांग

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अपने उद्बोधन के दौरान भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने अपने निर्वाचन क्षेत्र सहित प्रदेश के भेड़ पालकों की गंभीर समस्याओं को प्रभावी ढंग से सदन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 14 दिसंबर को दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट को लेकर … कई सवाल खड़े हो रहे ?

चंडीगढ़ जिसे देश का सबसे सुनियोजित शहर माना जाता है, इस समय पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में है। 14 दिसंबर को होने वाले इस शो पर कई सवाल...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में बिजनेस कार्निवल 25 को 

गढ़शंकर, 23 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में 25 फरवरी को बिजनेस कार्निवल धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते बताया कि इस कार्निवल में कॉलेज...
article-image
पंजाब

लोहड़ी के दिन कैनेडा में हुई मृत्यु-माहिलपुर निवासी जसविंदर सिंह की : पीड़ित परिवार की ओर से केंद्र सरकार को शव भारत लाने का किया अनुरोध 

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  परिवार के पालन-पोषण करने के लिए कैनेडा कमाने गए माहिलपुर के वार्ड नंबर 7 निवासी जसविंदर सिंह की मृत्यु का समाचार मिलने से घर में मातम छा गया है। प्राप्त जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!