खालसा कालेज गढ़शंकर में बिजनेस कार्निवल 25 को 

by
गढ़शंकर, 23 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में 25 फरवरी को बिजनेस कार्निवल धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते बताया कि इस कार्निवल में कॉलेज विद्यार्थियों के अलावा दूसरे कॉलेजों के विद्यार्थी भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्निवल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव शिक्षा इंजीनियर सुखमिंदर सिंह की प्रेरणा से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्निवल में विभिन्न श्रेणियों के 30 से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे और इस मौके लाइव म्यूजिक तथा पंजाबी विरसे की पेशकारी भी होगी। उन्होंने बताया कि कार्निवाल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवीनता और स्टार्टअप की भावना पैदा करना है। उन्हें बताया कि बिजनेस कार्निवल कॉमर्स विभाग के मुखी प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, आईआईसी के प्रेसिडेंट डॉक्टर अजय दत्ता, कन्वीनर प्रोफेसर दीपिका, बिजनेस स्टूडेंट्स एसोसिएशन के चेयरपर्सन डॉक्टर गुरप्रीत सिंह तथा प्रो. गुरप्रीत सिंह कलसी के प्रबंधों तले मनाया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने चक हाजीपुर के कबड्डी कप का पोस्टर किया रिलीज

गढ़शंकर, 8 नवम्बर : गुरुद्वारा शहीदां सिंहां गांव चक हाजीपुर द्वारा 16वां कबड्‌डी कप हर साल की तरह इस साल भी 26 नवंबर रविवार को गांव के मैदान में आयोजित किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

सरपंचों के लिए कुल 52,825 नामांकन और पंचों के लिए 1,66,338 नामांकन दाखिल

चंडीगढ़  :  पंजाब में 15 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव में सरपंच पदों के लिए 52,000 से अधिक नामांकन दाखिल हुए हैं. इसी तरह पंच बनने के लिए 1.66 लाख से अधिक नामांकन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रणदीप सुरजेवाला के पीछे पड़ी असम पुलिस : पवन खेड़ा केस में गुवाहाटी तलब

नई दिल्ली  :  कांग्रेस के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा से मैराथन पूछताछ के बाद अब असम पुलिस ने अपनी जांच का रुख कांग्रेस के एक और कद्दावर नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला...
article-image
पंजाब

हरनाम नगर में गुरमत समागम का आयोजन

लुधियाना, 4 जनवरी: दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व और नववर्ष के अवसर पर हरनाम नगर सेवा सोसाइटी द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन छत्रछाया में एक गुरमत...
Translate »
error: Content is protected !!