गांव खानपुर में पंचायत चुनाव में हुए विवाद को लेकर बसपा नेताओं ने प्रशासन और पुलिस पर लगाए धक्केशाही के आरोप   : डीएसपी ने बैठक में पहुंच कर सभी आरोपों का किया खंडन और कहा कोई भी शिकायत है लिखित दें

by

गढ़शंकर:  गांव खानपुर में पंचायत चुनाव दौरान हुए विवाद के बाद गढ़शंकर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ बिभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया कर लिया था।  जिसके विरोध में गुरूद्वरा श्री गुरू रविदास महाराज बंगा रोड़  गढ़शंकर में एक विशेष बैठक  बसपा विधान सभा हलका गढ़शंकर रविंदर बब्बर की अध्यक्षता में हुई।  जिसमें बसपा इंचार्ज पंजाब व विधायक नवांशहर डा. नछतर पाल , पूर्व अध्यक्ष बसपा पंजाब गुरलाल सैला तथा हरदेव गुलमार्ग तथा कांग्रेसी नेता कुलविंदर बिट्टू ने भी विशेष तौर पर शिरकत की।
इस मौके पर इन नेताओं ने कहा कि गांव खानपुर के लोग आपस में शांति में रहते थे। पंचायती मतदान दौरान प्रसाशन की घटिया कार्यप्रणाली ने गांव की शांति भंग कर दी। इन वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने लोगों से बातचीत करने की जगह गांव में बल प्रयोग कर हालात को खाराब किया  हैं। इनके मुताबिक गांव  खानपुर में सरपंच के चुनाव के लिए तीन  प्रत्याशी  गुरप्रीत कौर, कुलविंदर कौर  दोनों  जनरल व एक और कुलविंदर कौर जोकि एससी थी और जनरल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड रही थी।

शांति से हुए मतदान के बाद जब शाम को नतीजा घोषित किया गया तो चुनावी स्टाफ ने पहले जो एससी कुलविंदर कौर को वीस मत से विजय घोषित कर दिया । फिर जब गांव निवासियों ने उसका विरोध किया तो फिर से मतों गिनती की तो जनरल कुलविंदर कौर को कारीब दस मत से विजय घोषित कर दिया तब गांव में इसका फिर से विरोध शुरू हो गया तो चुनावी अमले ने तीसरी वार तीसरी प्रत्याशी गुरप्रीत कौर को दस मत से विजय घोषित कर दिया।  जिससे गांव निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया और चुनावी अमले की गाड़ी को घेर कर उन्हें जाने से रोक लिया और सही नतीजे की मांग शुरू कर दी। उन्हीनों ने कहा  चुनावी अमले  के बाद एसडीएम गढ़शंकर ने लोगों की बात अनसुनी की। उसके बाद गढ़शंकर पुलिस जिसने लोगों बल प्रयोग किया और दूसरे दिन भी गांव में  जाकर गुंडागर्दी की । यहां तक एक पूर्व सैनिक के घर से तीन लाख रुपए व जेवरात उठा लाए।  एक महिला से मामले में नाम निकाल ने के लिए तीन लाख रुपए की मांग भी की।  उन्हीनों कहा 18 अक्तूबर को बसपा पंजाब अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी गांव खानपुर का दौरा लोगों से बातचीत करेंगे।
इस सबके बीच डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह खुद बैठक में आ गए और सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अपनी कोई भी शिकायत है तो उसे लिखित रूप में देने को कहा। उन्होनों कहा लोग अपने घरों में रहे किसी को बिना कारण ऐसा परेशान नहीं किया जायेगा। सभी के साथ इन्साफ होगा किसी के साथ भी धक्केशाही नहीं की जाएगी।
इस मौके पर सोहन सिंह सूनी,राजिंदर पाल,हरमेश सिंह भातपुरी,मलकीत सिंह सूनी आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतिशी को सीएम बनने के बाद मिलेंगी ये सुविधाएं : जानिए

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद मुख्यमंत्री कौन होने वाला है इसका खुलासा हो गया है. . इस बीच चलिए जानते हैं कि आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद...
article-image
पंजाब

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म : शो-कॉज नोटिस वापस लेने के बाद यूनियन का बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : पंजाब में सरकारी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। सरकार की ओर से कर्मचारियों को जारी किए गए शो-कॉज नोटिस वापस लिए जाने के बाद कर्मचारी यूनियन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन इंद्रधनुष 2023 : 7 अगस्त से आरंभ होगा विशेष टीकाकरण अभियान, पूर्व में टीकाकरण से छूट चुके 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों तथा महिलाओं को विशेष रूप से लक्षित

ऊना, 4 अगस्त – मिशन इंद्रधनुष 2023 के तहत ऊना जिला में 7 अगस्त से एक विशेष टीकाकरण अभियान आरंभ किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में पूर्व...
article-image
पंजाब

वड़िंग ने लगा दिए बड़े आरोप : हिमाचल भाजपा विधायक और पंजाब के मंत्री की मिलीभगत से पठानकोट में हो रही माइनिंग

भोया । केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में देश और पंजाब को बर्बाद करके रखा दिया है और अब भारत-पाक युद्ध दौरान अमरिका के कहने पर घुटने टेक दिए।...
Translate »
error: Content is protected !!