हिमाचल कांग्रेस में 64 और पदाधिकारी तैनात : पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, रंगीला राम राव, आदर्श सूद को बनाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष

by

शिमला : हिमाचल में विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए कांग्रेस के प्रदेश संगठन में व्यापक विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 64 नेताओं को संगठन में तैनात कर डिय है।
जिसके तहत प्रदेश संगठन में 3 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 13 महासचिव, 41 सचिव, दो वरिष्ठ प्रवक्ता और एक प्रवक्ता की नियुक्ति की गई है। इससे पहले हाईकमान दुआरा प्रदेश अध्यक्ष समेत चार कार्यकारी अध्यक्ष और 44 नेताओं की विभिन्न पदों प तैनाती की लिस्ट जारी की जा चुकी है।

नई सूची में पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, रंगीला राम राव, आदर्श सूद को पार्टी ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किशोरी लाल, जगजीवन पाल, सोहन लाल, करनेश जंग, चिरंजी लाल और महेंद्र चौहान को उपाध्यक्ष, बंबर ठाकुर, संजय रत्न, अतुल शर्मा, यशवंत छाजटा, बाबा हरदीप सिंह, भवानी पठानिया, यशपाल तनेक, अमित पाल सिंह, अमित नंदा, अनिता वर्मा (ठियोग), रमेश ठाकुर, सुरेंद्र सेठी, धर्मपाल सिंह पठानिया को महासचिव नियुक्त किया है।
आनंद परमार, सरदार सिंह ठाकुर, देवेंद्र खुराना, रुपेश कनवाल, सुरेश नाग्टा, तरुण पथेक, दिलदार अली भट्ट, मलेंद्र राजन, अवनीत लांबा, सुमित कुमार, सुनील शर्मा, अजय सिंह, सुरेंद्र रेक्टा, विकास कपूर, किशोरी वालिया, मुनीष शर्मा, रमेश कांता, विकास काल्टा, किरण दत्ता, विनोज जिंटा, प्रताप नेगी, जितेंद्र सिंह, ऊषा मेहता, रिपन कलसेक, धीरज मौदगिल, संजीव सैणी, शीश राम आजाद, मुनीष ठाकुर, विकेश चौहान, सुरेंद्र कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, पवन ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, रमन जसवाल, रोहित शर्मा, आकाश सेणी, भरत भूषण, राज सिंह ठाकुर, संजय सिंह ठाकुर, गीतांजलि भागड़ा व संदीप कुमार को सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके इलावा रमेश चौहान और मनमोहन कटोच को वरिष्ठ प्रवक्ता और देवेंद्र बुशहरी को प्रवक्ता और हरि सिंह पनेइक को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

प्री-माॅनसून से संबंधित तैयारियों को लेकर बैठक 19 जून को : माॅनसून से निपटने के लिए संबंधित विभाग बेहतर टीम वर्क सुनिश्चित करें

ऊना, 17 जून – आगामी माूनसून के दौरान बेहतर आपदा प्रबंधन और आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा बेहतर टीम वर्क सुनिश्चित करने के दृष्टिगत कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अपनी अभिरुचि के अनुसार ही करें कॅरियर का चयन’ : परोल के स्कूलों में आयोजित किए कॅरियर मार्गदर्शन एवं तनाव प्रबंधन शिविर

हमीरपुर 11 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी की ओर से सोमवार को लाला मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल और न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल में छात्राओं के लिए कॅरियर मार्गदर्शन एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कांग्रेस संगठन नहीं पैरालाइज्ड – प्रदेश कांग्रेस के ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी की घोषणा जल्द : रजनी पाटिल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने कहा है कि प्रदेश में पार्टी संगठन पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी तरह से पंगु (पैरालाइज) नहीं है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में विश्राम गृह निर्माण की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रखेंगे आधारशिला : जल शक्ति विभाग 1 करोड़ 60 लाख की राशि से बनाएगा भव्य भवन

ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का विधानसभा अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ एएम नाथ।  चंबा, 20 जून :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून को चुवाड़ी, त्रिमथ तथा बनीखेत के प्रवास पर रहेंगे । प्रवास...
Translate »
error: Content is protected !!