गांव चक्क साधु से चगरां तक बनी प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना का हुआ लोकार्पण : केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश व कैबिनेट मंत्री जिंपा ने संयुक्त रुप से किया सडक़ का उद्घाटन

by

7 करोड़ 53 लाख रुपए में बनाई गई है 10.47 किलोमीटर लंबी सडक़ : पंजाब सरकार के साथ मिलकर केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत करवाए जाएंगे विकास कार्य: सोम प्रकाश
केंद्र सरकार पंजाब को आर.डी.एफ का पैसा जारी कर प्रदेश के ग्रामीण विकास में करें सहयोग: ब्रम शंकर जिंपा
होशियारपुर, 08 जुलाई:
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश व कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने संयुक्त रुप से शनिवार सांय 7 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से गांव चक्क साधु से गांव चग्गरां तक बनी 10.470 किलोमीटर लंबी सडक़ का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार के साथ मिलकर केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करवाए जाएंगे ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान की जा सके। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर सुरिंदर कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह भी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री व कैबिनेट मंत्री ने बताया कि होशियारपुर में केंद्रीय व राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से सडक़ नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है और आने वाले समय में और कई महत्वपूर्ण सडक़ों का निर्माण शुरु किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के अंतर्गत बनाई गई यह सडक़ गांव चक्क साधु से शुरु होकर यह सडक़ गांव मन्नण, बसी हस्त खां होती हुई मल्ममजारां व बहादुरपुर बाहियां से होते हुए चंडीगढ़ रोड पर चग्गरां में निकलेगी, जिससे पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से आने वाले यातायात को भी बड़ा फायदा पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि भविष्य की जरुरतों के मद्देनजर इस प्रोजैक्ट को लोगों को बहुत लाभ मिलेगा और अब शहर में आने वाले बड़े ट्रैफिक को बाहर से ही चंडीगढ़ रोड के लिए तब्दील किया जा सकेगा।
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास को लेकर तत्पर है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री से अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंजाब सरकार के आर.डी.एफ फंड को जल्द जारी कर पंजाब के ग्रामीण विकास में सहयोग करें। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी, सरपंच हरजिंदर कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आस्था अग्निहोत्री परिणय सूत्र में बंधेंगी सचिन शर्मा (IAS) के साथ

एएम नाथ । शिमला : सचिन शर्मा (IAS) के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से...
article-image
पंजाब

पिस्तौल की नोक पर तीन लुटेरों ने दिन दहाड़े महिला से लूटा कीमती सामान

गढ़शंकर : क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं में निरंतर इजाफा हो रहा है। ताजा लूट की घटना गांव पोसी निवासी सुखदेव सिंह की पत्नी जसवंत कौर के साथ हुई है जिसे दिन...
article-image
पंजाब

पंकज कृपाल के बड़े भाई के देहांत पर सांसद मनीष तिवारी ने दुख प्रकट किया

गढ़शंकर : काग्रेस के बरिष्ठ नेता व बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल की बड़े भाई शील महिन बौबी का गत दिनों दिहांत हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए गरूड़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आधा हाथ और चेहरे से मांस था गायब, मचा हड़कंप : रहस्यमयी तरीके से लापता छात्रा की लाश मिली

एक हफ्ते से परिवार बेटी की कर रहा था तलाश एएम नाथ। मंडी :  छह दिन से लापता छात्रा की लाश जंगल में मिली है। लाश के चेहरे को जानवरों ने नोच खाया है।...
Translate »
error: Content is protected !!