गांव चूहड़पुर की संगत द्वारा एक निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया : डॉक्टरों ने 70 मरीजों का चेकअप का मुफ्त दवाइयां की वितरित

by

नवांशहर । शिरोमणि संत कबीर साहिब जी के 628वें तथा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के 431वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गांव चूहड़पुर की समस्त संगत द्वारा एक निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें लगभग 70 मरीजों का चेकअप किया गया और उन्हें दवाइयाँ भी वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. राजीव क्लेर, एम.डी. मेडिसिन ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। उनके साथ गुरसेवा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से भी सेवाएँ निभाई गईं। साथ ही “वजन घटाओ और अच्छी सेहत पाओ” विषय पर भी एक कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य सेवादार जगदीश सुमन जी द्वारा संगत के लिए ठंडे मीठे जल की छबील भी लगाई गई। इस मौके पर श्री गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसायटी पंजाब के कोषाध्यक्ष 108 संत जसविंदर सिंह जी ने सरबत के भले की अरदास भी की।

इस अवसर पर जोगा राम, सुमन दीप नागरा, सुख्खा भुल्लर, परविंदर जांगड़ी, गुरतेज, लाली सुमन, अमीर चंद, राजा सुमन, रवि लधर, गुरजोत सुमन, गुरनेक राम आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

डीसी आपनीत रियात ने अपने परिवार के साथ सिविल अस्पताल में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई

होशियारपुर( मनजिंदर पैसरां)  : डिप्टी कमिश्नर आपनीत रियात ने आज योग लाभपत्रयों से अपील की कि वे अपने नजदीकी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण करवाएं। डिप्टी कमिश्नर  ने स्थानीय सिविल अस्पताल में परिवार...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में 31 लाख में बिका 0001 नंबर

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ में महंगी गाड़ियों का शौक तो आम है, लेकिन लोगों की असली दीवानगी है शानदार और यूनीक व्हीकल नंबर लेने की। चंडीगढ़ में फैंसी (शानदार) व्हीकल नंबरों की नीलामी से प्रशासन...
article-image
पंजाब

सदन में उठा पंजाब में गैंगस्टर कल्चर का मुद्दा, राजा वड़िंग बोले-राज्य में डर का माहौल

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के बजट सेशन के पांचवें दिन सदन में कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में इन दिनों डर का माहौल है। उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के...
article-image
पंजाब

एसबीएस स्कूल का 69वीं जोनल खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन : स्कूली खिलाड़ियों ने लगाई स्वर्ण पदक और रजत पदकों की झड़ी

गढ़शंकर, 30 जुलाई : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 69वीं जोनल खेल प्रतियोगिता में एसबीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एसबीएस स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने कोच संदीप कुमार, लखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!