गांव चूहड़पुर की संगत द्वारा एक निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया : डॉक्टरों ने 70 मरीजों का चेकअप का मुफ्त दवाइयां की वितरित

by

नवांशहर । शिरोमणि संत कबीर साहिब जी के 628वें तथा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के 431वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गांव चूहड़पुर की समस्त संगत द्वारा एक निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें लगभग 70 मरीजों का चेकअप किया गया और उन्हें दवाइयाँ भी वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. राजीव क्लेर, एम.डी. मेडिसिन ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। उनके साथ गुरसेवा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से भी सेवाएँ निभाई गईं। साथ ही “वजन घटाओ और अच्छी सेहत पाओ” विषय पर भी एक कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य सेवादार जगदीश सुमन जी द्वारा संगत के लिए ठंडे मीठे जल की छबील भी लगाई गई। इस मौके पर श्री गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसायटी पंजाब के कोषाध्यक्ष 108 संत जसविंदर सिंह जी ने सरबत के भले की अरदास भी की।

इस अवसर पर जोगा राम, सुमन दीप नागरा, सुख्खा भुल्लर, परविंदर जांगड़ी, गुरतेज, लाली सुमन, अमीर चंद, राजा सुमन, रवि लधर, गुरजोत सुमन, गुरनेक राम आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत पवन दीवान ने जवाहर नगर इलाके में की लोगों से मुलाकात

लुधियाना, 3 दिसंबर :  जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन दीवान द्वारा ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत जवाहर नगर इलाके के लोगों के साथ बैठक की...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान 10 दिन तक जापान में रहेंगे : पंजाब में निवेश के लिए कंपनियों को करेंगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार से 10 दिन के लिए जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जापान की शीर्ष कंपनियों को पंजाब में निवेश और उद्योगपतियों को राज्य सरकार की तरफ से आयोजित...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ छात्रों ने उठाई आवाज : स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में जागरूकता सेमिनार

गढ़शंकर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की पंजाब राज्य शाखा के नेतृत्व में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता स्कूल की...
Translate »
error: Content is protected !!