गांव धूता की सर्बजीत कौर को सिविल अस्पताल के डेंगू प्रोजैक्ट में आफिस क्लर्क व भाई को पावर काम में मीटर रीडर की नौकरी दिलवा उनके सपनों की दी उड़ान

by

डी.बी.ई.ई की ओर से शारीरिक रुप से अक्षम व जरुरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जा रहा है रोजगार: डिप्टी कमिश्नर
होशियारपुर : शारीरिक रुप से अक्षम होने के कारण रोजगार प्रदाता से अक्सर न सुनने वाले युवाओं की इस परेशानी को दूर करने के लिए जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो हमेशा इन्हें सभी की तरह समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध रहा है। ब्यूरो की ओर से इसी प्रयास को जारी रखते हुए होशियारपुर के गांव धूता के सुनने व बोलने में अक्षम सगे भाई-बहन को रोजगार देने के साथ उनके सपनों को नई उड़ान दी है। इन दोनों भाई बहनों के हुनर की भाषा को समझते हुए ब्यूरो की ओर से ई.सी.ई में डिप्लोमा करने वाली सर्बजीत कौर को सिविल अस्पताल होशियारपुर के डेंगू प्रोजैक्ट में आफिस क्लर्क के रुप में रखा गया है जबकि उसके भाई भारतकर सिंह सुमन जिसने कि इलेक्ट्रीकल में आई.टी.आई की है को पी.एस.पी.सी.एल में मीटर रीडर के तौर पर रोजगार दिया है।
सर्बजीत व भारतकर की मां कुलविंदर कौर जो गांव में ही एक छोटा सा आयुर्वेदिक क्लीनिक चलाती है, अपने बच्चों की इस प्लेसमेंट पर प्रसन्न व खुद को गर्वित महसूस कर रही है। कुलविंदर कौर ने बताया कि उनके पति गुरविंदर सिंह जो स्वंय दिव्यांग है, उनके क्लीनिक में उनकी सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक रुप से अक्षम बच्चों का पालन उनके लिए बहुत चुनौतिपूर्ण रहा है, इसके बावजूद वह न तो खुद निराश हुई और न ही बच्चों को ही हीन भावना का शिकार होने दिया। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों की शिक्षा पूरी करवाने के बाद वह उन्हें नौकरी दिलवाने के लिए इधर-उधर भटकती रहा लेकिन बच्चों की शारीरिक कमजोरी के कारण उसके हाथ हमेशा निराशा ही लगी। फिर उसे पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के बारे में पता चला और वह अपने बच्चों को लेकर जिला रोजगार ब्यूरो कार्यालय होशियारपुर की ओर से आयोजित एक रोजगार मेले में भाग लेने पहुंची, जहां उसे आश्वासन दिया गया कि उसके बच्चों को जल्द ही उनकी फील्ड से जुड़ा रोजगार दिलाया जाएगा और आज उनके बच्चों को सम्मानजनक रोजगार मिला है।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से दी जाने वाली रोजगार सुविधाओं से बहुत से परिवारों व जरुरतमंदों को रोजगार मुहैया करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही शारीरिक चुनौतियों का सामना करने वाले युवाओं को रोजगार दिलाना हमेशा जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो की प्रमुखता रही है। उन्होंने कहा कि जरुरतमंदों को रोजगार दिलाने में ब्यूरो के प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद व कैरियर काउंसलर आदित्य राणा ने विशेष भूमिका निभाई है। इसके अलावा ब्यूरो में कार्यरत क्लर्क विक्रमजीत सिंह जो कि स्वयं दिव्यांग है और दिव्यांगजनों को आने वाली चुनौतियों को समझते हैं भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने जीतन राम मांझी को दिया सीएम पद का ऑफर, राजनीति में मची खलबली : आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा तेजस्वी यादव चौंकाने के लिए ही जाने जाते

पटना : बिहार में एनडीए  की सरकार तो बन गई है, लेकिन अभी फ्लोर टेस्ट अभी बाकी है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल का विस्तार अभी नहीं हुआ है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ‘हम’ संयोजक...
article-image
पंजाब

20वां राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामैंट 9 फरवरी को, तैयारियां पूरी

गढ़शंकर। उलंपीयन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 20वां राज्य स्तरीय टूर्नामैंट खालसा कालेज के फुटबाल स्टेडियम में 9 फरवरी 2023 को करवाया जाएगा। इस संबंध में क्लब के वाईस प्रधान रिटा....
article-image
पंजाब

अलायंस क्लब गढ़शंकर और ग्राम पंचायत सतनौर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

गढ़शंकर।  अलायंस क्लब गढ़शंकर और ग्राम पंचायत सतनौर ने संयुक्त रूप से ने  स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर आज गांव सतनौर में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।  इस दौरान अलायंस क्लब गढ़शंकर ने...
article-image
पंजाब , समाचार

लड़की वाहनों को रोकती और उसके साथी वाहन सवार चालक के साथ मारपीट कर छीना झपटी करते, लेकिन पुलिस ने बिना करवाई छोड़ा

गढ़शंकर – गढ़शंकर बंगा रोड पर आ जा रहे लोगों को रोकने वाली लड़की पर संदेह पैदा होने पर इसकी जानकारी गढ़शंकर पुलिस को देेने पर कोई  बाद में कोई कारवाई न कर पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!