12 साल के बच्चे ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त : टीवी में कोई सीन देखने के बाद बच्चे ने यह कदम उठाया

by

खन्ना : खन्ना में 12 साल के बच्चे ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बच्चा घर में अकेला था। उसने शॉल से फंदा बनाया और पंखे से लटक गया। जब तक बच्चे को उतारकर सिविल अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के माता-पिता की मौत तीन साल पहले हो चुकी है। बच्चा अपनी बहन व जीजा के पास रहता था। मृतक बच्चे का नाम रंगोई है। वह खन्ना में अपनी बहन और जीजा के पास रहता था। जीजा रज्जू ने बताया कि उसके सास और ससुर की मौत हो चुकी है। उसका साला रंगोई उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में रहता था। रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी भाई को गांव से साथ लेकर आई थी। हादसे के वक्त मेरा पांच वर्षीय बेटा भी घर में था। घर में बच्चा खुश रहता था। सोमवार रात जब वह काम से लौटे तो देखा कि रंगोई घर में पंखे से लटका था। रज्जू ने कहा कि हो सकता है कि टीवी में कोई सीन देखने के बाद बच्चे ने यह कदम उठाया हो। माता-पिता की मौत के बाद से रंगोई गांव में अकेला रहता था। छोटी उम्र थी। बहन को डर था कि भाई गांव में गलत संगत में न पड़ जाए। यही वजह थी कि वह उसे अपने पास खन्ना ले आई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दूध पीने की उम्र में हो रही सेक्स की इच्छा.-1 साल के बच्चे को हो गई ऐसी बीमारी – डॉक्टर ने क्या कहा जानिए

मासूम उम्र में एक बच्चे को ऐसी बीमारी हो गई है, जिसपर यकीन करना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है. एक साल का बच्चा कितना बड़ा होता है, वो इस इस उम्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश : ‘कैश फॉर क्वेरी’ के आरोपों पर संसद आचार समिति की अनुशंसा रिपोर्ट को समिति ने 6:4 के बहुमत से किया स्वीकार

नई दिल्ली : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर ‘कैश फॉर क्वेरी’ के आरोपों पर संसद आचार समिति की अनुशंसा रिपोर्ट को समिति ने 6:4 के बहुमत से स्वीकार कर लिया है। एथिक्स कमेटी ने...
article-image
पंजाब

30 लाख रिश्वत का मामला : एडवोकेट सलवान और बिचौलिये की हिरासत फिर एक सितंबर तक बढ़ी

चंडीगढ़। बठिंडा में तैनात जज के नाम पर 30 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में फंसे हाई कोर्ट के नामी वकील जतिन सलवान और बिचौलिये सतनाम सिंह को सीबीआई ने सोमवार को वीडियो...
article-image
पंजाब

पंजाब के सभी दलों ने कर दिया साफ़ : हरियाणा को नहीं देंगे अतिरिक्त पानी : मान सरकार को मिला पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता का साथ

चंडीगढ़।  पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों ने सर्वसम्मति से यह फैसला किया है कि हरियाणा को भाखड़ा डैम से एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं दिया जाएगा। शुक्रवार सुबह पंजाब सरकार द्वारा बुलाई गई...
Translate »
error: Content is protected !!