गांव पिपलीवाल में श्रीमद भागवत महापुराण कथा के सबंध में भव्य शोभा व कलश यात्रा आयोजित : भक्तजनों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के लगाए जा रहे जयघोषों ने पूरा इलाका कर दिया भक्तिमई

by

गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में श्रीमद भागवत महापुराण कथा के कल होने वाले शुभारंभ से पहले आज भव्य शोभा व कलश यात्रा आयोजिय की गई।  जिसमें शामिल हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं, बच्चों सहित तमाम भक्तजनों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के लगाए जा रहे जयघोषों ने पूरा इलाका भक्तिमई कर दिया।  गांव पिपलीवाल में श्री राधा कृष्ण मंडल, माँ ज्वाला जी जागरण कमेटी व समूह संगत द्वारा कल आठ जून से चौदह जून तक श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।
भव्य शोभा व कलश यात्रा का आरंभ सुवह आठ वजे पिपलीवाल से हुआ। जिसके बाद भव्य शोभा व कलश यात्रा पिपलीवाल से अड्डा झुगियां , गांव टिबीयां और बीनेवाल होते हुए वापिस पिपलीवाल पहुंची। इस दौरान भव्य शोभा व कलश यात्रा का अड्डा झुंगियां में , टिब्बियां में बाबा कसाना के मंदिर और बीनेवाल में मंदिर के इलावा जगह जगह भक्तजनों ने स्वागत किया। इस दौरान भगवान के स्वरूपों की झलकियों व भगवान श्री कृष्ण के भक्तमई भजनों ने भक्तजनों को झूमने लगा दिया। रविंदर कुमार उर्फ़ बिंदु भूंबला, पूर्व सरपंच कमलजीत बिट्टू, शशि फौजी, पिंका भूंबला  ने कहा कि कल आठ जून से चौदह जून तक शाम साढ़े छे से रात साढ़े दस वजे तक कथा ब्यास शास्त्री जगमोहन दत्त जी महाराज  श्रीमद भागवत महापुराण कथा करेंगे। उन्हीनों संगत से श्रीमद भागवत महापुराण कथा में पधारकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ अवश्य प्राप्त करने का आग्रह किया।
शोभा व कलश यात्रा में आज लेक्चरार पवन शर्मा, अजायब सिंह बोपाराय , डॉ. नरेश कंबाला,  रिंकू चांदपुरी , सरपंच रवन कुमार, मनोज वेदी , चेतन ऐरी, दलविंदर सिंह ढिल्लों , मंगत राम आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरदासपुर में स्वर्गीय श्री बालकृष्ण मित्तल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित

गुरदासपुर/दलजीत अज्नोहा :  गुरदासपुर में स्वर्गीय श्री बलकृष्ण मित्तल जी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि समागम (अंतिम प्रार्थना सभा) का आयोजन किया गया, जिसमें राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जगत से जुड़े बड़ी संख्या...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अबोहर की किसान की बेटी ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में 9वां स्थान किया हासिल

एएम नाथ । शिमला/ अबोहर : अबोहर के पास काला टिब्बा गाँव के एक किसान की बेटी जन्नत हेयर का हिमाचल प्रदेश में न्यायिक अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। हिमाचल प्रदेश लोक...
article-image
पंजाब

15th Federation Cup to be

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 10 : The 15th edition of the Federation Cup Bodybuilding Championship will be organized on 12th and 13th June 2026 at Ambedkar Bhawan, Ludhiana on a grand and magnificent scale. Around 400...
article-image
पंजाब

सिख बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देना मुख्य लक्ष्य है, न कि गुरु घरों को सोने से ढकना – मंडेबर

गढ़शंकर : आज गांव इब्राहिम पुर (बगवाईं) के समाजसेवी व सिख नेता हरवेल सिंह सैनी के आवास पर वैशाखी के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!