100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार : अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर

by

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 जून. हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल हरोली में अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन के निर्माण के लिए 8 करोड़ 42 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से अस्पताल की बढ़ी हुई क्षमता के अनुरूप आवश्यक आधारभूत ढांचे का विकास संभव हो सकेगा।

बता दें, सिविल अस्पताल हरोली को पूर्व में 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का अस्पताल किया जा चुका है। अब अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से अस्पताल के विस्तार को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लोगों को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से हरोली क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार और आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पिछले वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं के साथ आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। अस्पताल को अत्याधुनिक एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधाओं को भी सशक्त बनाया गया है।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि अतिरिक्त भवन के निर्माण से अस्पताल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और मरीजों को अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय तक लाभकारी सिद्ध होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

29 वर्षीय भेड़ पालक कटाने गया था बाल : 3 दिन बाद इस हालत में मिला शव

सिरमौर  : जिला अंतर्गत मालोवालां क्षेत्र में रविवार को एक 29 वर्षीय भेड़ पालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से बरामद हुआ। मृतक की पहचान जय किशोर, निवासी गांव धारा (तहसील रोहड़ू, शिमला)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लायन्स क्लब धर्मशाला में प्रशिक्षुओं लड़कियों को किया टीबी के प्रति जागरूक

सभी से किया टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान एएम नाथ। धर्मशाला, 8 जनवरी। टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेखोवाल मेँ बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए गतके की ट्रेनिंग देने के लिए लगाए गया पंद्रह दिवसीय कैंप

गढ़शंकर। गांव सेखोवाल मेँ बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए गतके की ट्रेनिंग देने के लिए लगाए गए पंद्रह दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अंतिम दिन श्री गुरु रविदास जी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक चंद्रशेखर आमरण अनशन पर बैठ गए

एएम नाथ । मंडी  : सड़क निर्माण में कोताही पर कांग्रेस के  विधायक आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। जालंधर-हमीरपुर-धर्मपुर-मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण कार्य में कोताही से मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में...
Translate »
error: Content is protected !!