गांव बसी कासो व गांव बसी मरुफ में 447 कनाल 18 मरले में बनेगा इंडस्ट्रीयल वुड पार्क

by

होशियारपुर, 16 जनवरी:   पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में औद्योगिक विकास को प्रफुल्लित करने के लिए प्राईवेट इंटरप्रेन्योर को इंडस्ट्रीयल पार्क डेवलेप करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत  अलग-अलग सुविधाओं जैसे कि सी.एल.यू चार्ज, ई.डी.सी चार्ज व पंजाब अपार्टमेंट व प्रापर्टी रेगुलेशन एक्ट-1995 से भी छूट दी गई है।
आज डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने जिला होशियारपुर में इंडस्ट्रीयल वुड पार्क स्थापित करने के संबंध में अलग-अलग विभागों के प्रतिनिधियों व उद्योगपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि जिला होशियारपुर के काफी क्षेत्र में एग्री फोरेस्टरी की जाती है और इस जिले में वुड बेस्ड इंडस्ट्रीज लगने की काफी संभावना है। इसको प्रफुल्लित करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से उद्योगपतियों के साथ तालमेल करते हुए जिले में वुड पार्क स्थापित करने के लिए प्रयास किए गए थे, जिसके अंतर्गत संभावित उद्यमियों को पंजाब सरकार की स्कीमों का लाभ लेने व प्राईवेट इंडस्ट्रीयल पार्क स्थापित करने के लिए उत्साहित किया गया। इसी कड़ी में उद्यमियों की ओर से होशियारपुर वुड पार्क प्राईवेट लिमिटेड नाम की एस.पी.वी बनाने के बाद इंडस्ट्रीयल पार्क बनाने के लिए प्रयास किए गए। औद्योगिक विकास की महत्ता को मुख्य रखते हुए पंजाब सरकार की ओर से इसको अपने प्रोजैक्ट आफ की कनर्सन में शामिल किया गया। यह प्राईवेट इंडस्ट्रीयल पार्क गांव बसी कासो व गांव बसी मरुफ में 447 कनाल 18 मरले में बनाया जा रहा है। इसके करीब 26 ईकाईयां स्थापित करने का प्रस्ताव है, जिसके साथ ही जिले में करीब 200 करोड़ रुपए का निवेश आएगा और 2500 के करीब प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार सृजन की उम्मीद है। पंजाब सरकार की ओर से इस प्राईवेट इंडस्ट्रीयल पार्क को हर तरह की जरुरी रेगुलेटरी क्लीयरेंस मुहैया करवाई गई है। जिले में प्लाईवुड इंडस्ट्रीज के विकास को मुख्य रखते हुए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट्स में शामिल किया गया है। इस इंडस्ट्रीयल पार्क के शुरु होने से जहां जिले में प्लाइवुड कलस्टर बनाने का रास्ता साफ होगा और आने वाले समय में जिला होशियारपुर में प्लाईवुड व वुड बेस्ड प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्टर को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, जिला योजनाकार नवल कुमार, जी.एम जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर अरुण कुमार, सब रजिस्ट्रार हरकरम सिंह रंधावा व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी के नाम का ऐलान : नई पार्टी का नाम होगा शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक श्री खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह और फरीदकोट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने 4 लाख फर्जी छात्रों के खिलाफ की FIR दर्ज : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी एडमिशन का मामला

चंडीगढ़ : सीबीआई ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फर्जी एडमिशन के मामले में शुक्रवार को 4 लाख से अधिक फर्जी छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अधिकारी ने बताया कि पंजाब एवं...
article-image
पंजाब

An awareness workshop on drug

Hoshiarpur/ August 14/Daljeet Ajnoha Komal Mittal IAS Deputy Commissioner and Dr. Harbans Kaur Deputy Medical Commissioner,According to the order of an awareness workshop about drug addiction and treatment was organized today at Government Senior...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किरण चौधरी को हरियाणा, बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा जाएंगे, सिंघवी ने तेलंगाना से भरा पर्चा

चंडीगढ़,20 अगस्त : हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की नजर है। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने पूर्व मंत्री व तोशाम की विधायक किरण चौधरी...
Translate »
error: Content is protected !!