गांव बारपुर में ढाई साल से बंद पड़े सिंचाई के ट्यूबवेल को निमिषा मेहता ने एक दिन में बिजली का कनेक्शन करवाकर किसानों की समस्या का किया समाधान

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर से भाजपा की हलका इंचार्ज निमिशा मेहता ने गांव बारापुर के किसानों दुआर करीब ढाई साल से बंद पड़े सिंचाई के ट्यूबवेल को चालू करवाने की मांग को पूरा करते हुए बिजली का कनेक्शन करवा कर एक दिन में चालू करवा दिया। जिस पर गांव वासियों ने निमिषा मेहता को सिरोपा देकर सम्मानित किया।
इस दौरान निमिशा मेहता ने कहा कि वह शनिवार को बारापुर गांव गई थीं, जहां पर किसानों ने बताया कि गांव में सिंचाई के ट्यूबवेल लगे हुए दो साल से अधिक समय हो गया है। लेकिन बिजली कनेक्शन का काम पूरा नहीं हो रहा है, जिस कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्या सुनकर निमिशा मेहता ने कहा कि उन्हें इस बात का बहुत दुख है कि ट्यूबवेल चालू न होने के कारण किसानों की फसलों और पशुओं के हरे चारे का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पहले से ही गरीब क्षेत्र है, जहां जमीन ज्यादा उपजाऊ नहीं है और अगर किसानों को ट्यूबवेल का पानी उपलब्ध होता तो उन्हें दो साल तक फसलों और हरे चारे का भारी संकट नहीं झेलना पड़ता। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पानी की समस्या को देखते हुए उन्होंने वर्ष 2021 में अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए करीब 75 सिंचाई ट्यूबवेल स्वीकृत किए थे और ये ट्यूबवेल 502 स्कीम के तहत स्वीकृत किए गए थे। इन सिंचाई ट्यूबवेल के लिए भारत की मोदी भाजपा सरकार द्वारा 245 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। निमिषा मेहता ने ने बताया कि किसानों की समस्या का एक दिन में ही समाधान कर दिया गया। किसानों की शनिवार को समस्या सुनने के बाद रविवार को बिजली कनेक्शन जुड़वां दिया गया और समस्या का समाधान हो गया।
गांव बारपुर के निवासियों ने निमिषा मेहता को विशेष तौर पर बुलाकर सिंचाई के ट्यूबवेल से पानी शुरू करने से पहले ख्वाजा की पूजा करवाई और मोटर का बटन चालू करवाया। इस अवसर पर गांव के किसानों ने निमिषा मेहता का आभार जताया। किसान यशपाल चौधरी ने कहा कि अगर ट्यूबवेल पहले चालू हो जाता तो गांव की 30-35 लाख की फसल का नुकसान होने से बच सकता था। इसी तरह एक अन्य किसान ने कहा कि गांव का ट्यूबवेल चालू न होने के कारण उन्हें पशुओं के लिए हरे चारे के लिए संघर्ष करना पड़ता है और बाहर से चारा मंगवाना पड़ता है। इस अवसर पर किसानों ने खुशी से लड्डू भी वांटें। भाजपा नेता निमिषा मेहता ने ग्रामीणों को ट्यूबवेल चालू होने पर बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी के निरंतर प्रयासों से डड्डू माजरा डंप पर केंद्र की कार्रवाई हुई तेज

वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना को मंज़ूरी मिली, चंडीगढ़ के सबसे बड़े कचरा डंप की बायो-रिमेडिएशन का रास्ता साफ नई दिल्ली/चंडीगढ़, 16 फ़रवरी: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज कहा है कि डड्डू माजरा कचरा डंप...
article-image
पंजाब

छात्रों ने पानी के नमूने एकत्र किए और बनाएं पोस्टर

होशियारपुर, 20 नवंबर: जल शक्ति केंद्र होशियारपुर द्वारा के. आर. के. डी. ए. वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़दीवाला में विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाज सेवी सुनील कुमार एवं...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर कॉलेज के शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ मनाया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग ने अंतर-क्लास प्रश्नोत्तरी मुकाबले करवाए, जिसमें...
article-image
पंजाब

वोटर सूचियों संबंधी एतराज, 22 सितंबर तक लिए जाएंगे : माहिलपुर के 13 वार्डों में, होशियारपुर के वार्ड नंबर 6,7 व 27 में, हरियाना के वार्ड नंबर 11वार्डों उड़मुड़ के वार्ड नंबर 8 में उप चुनाव नवंबर माह के पहले पखवाड़े में होंगे

6 अक्टूबर तक होगा एतराजों का निपटारा,जिले में नवंबर के पहले पखवाड़े होंगे अलग-अलग चुनाव होशियारपुर, 15 सितंबर: राज्य चुनाव आयोग पंजाब, चंडीगढ़ की हिदायतों के अनुसार जिला होशियारपुर में नगर पंचायत माहिलपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!