सात बकरियों के बाद कुत्ते के मरने के पीछे रहस्मई कारण , गांव वासियों का कहना तेंदुएं ने मारा , विभाग के अधिकारीयों का कहना कुत्ते की पोस्टमार्टम रिपोर्ट होगा साफ़

by

गढ़शंकर।  गांव महिंदवानी में जंगल में दर्शन सिंह के घर से कुत्ते को किसी जानवर द्वारा मार कर उसे उठा कर करीब पांच सौ मीटर दूर ले गया और वहां आधा से ज्यादा खा कर फेंक गया। इससे तीन दिन पहले महिंदवानी के जंगल में से ही अवतार राणा व सोनिया राणा की पशुशाला में किसी जानवर द्वारा बकरियों को मार डाला था और एक बकरी को उठा कर ले गया था। गांववासियों का कहना कि तेंदुएं ने पहले बकरियों को मारा अब कुत्ते दिया। जिससे पुरे गांव व साथ लगते गांवों के लोग दहशतजदा है।
नंबरदार व पूर्व सरपंच राणा दिलबाग सिंह, राकेश कालिया, बूटा महिंदवानी गुज्जरां ,सुभाष चंद्र, अविनाश, अवतार राणा, सुभाष राणा, शाम लाल ने कहा के तेंदुए द्वारा सात बकरियों मारने के बाद कल रात कुत्ते को मारने से लोग दहशतजदां है। पशुओं व कुत्तों के इलावा अब तो गांव वासियों को भी खतरा बना हुया है। उन्हीनों वाइल्ड लाइफ विभाग व प्रशासन से बकरियों का मुआवज़ा देने और जंगल में से तेंदुएं को पकड़ कर जंगल सेंचरी में छोड़ने की मांग की ताकि तेंदुएं कोई बड़ा नुक्सान ना कर दें। वाइल्ड लाइफ के रेंज अफसर ने कहा के पोस्टमार्टम के बिना मुआवजा नहीं दिया जा सकता अभी तो हम जाँच कर रहे है कि बकरिओं व कुत्तें को किसने मारा। वाइल्ड लाइफ की गार्ड रमनजीत कौर ने कहा कि कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। लेकिन कुत्तें को सूयर द्वारा मारा लगता है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो बनती कारवाई कर दी जाएगी। बकरियों के बारे में देर शाम को हमे सूचना मिली थी। तब तक सबंधित लोगों ने बकरियों को वेच डाला था।  अगर उन्हीनों ने बकरियों को न वेचा होता तो हम उनका भी पोस्टमार्टम करवा कर उनकी मौत के कारणों का पता लगा सकते थे।
फोटो : गांव का नंबरदार व पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह व अन्य वाइल्ड लाइफ से तेंदुएं को पकड़ने कर जानवरों के लिए बनी सेंचुरी में छोड़ने की मांग करते हुए।
उधर सोनिया राणा ने कहा इक्कीस मई को तेंदुएं ने पशुशाला में सात बकरियों को मार डाला। लेकिन प्रशासन व विभाग ने एक पैसा आज तक मुआवजा नहीं दिया। लेकिन मॉडुलस कॉस्मेटिक प्राइवेट लिमिटिड गोंदपुर, हिमाचल प्रदेश  के प्रबंधन ने हमारी वीस हजार देकर सहायता की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

काउंटर इंटेलिजेंस ने 10 आधुनिक पिस्तौलें, मैगजीन और 10 कारतूस बरामद , 2 ग्रिफ्तार

चंडीगढ़, 23 अगस्त  । पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक गैर-कानूनी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में...
article-image
पंजाब

दो दिवसीय 35 वा वार्षिक जोड़ मेला 31 मई और 1 जून को करवाया जाएगा : बाबा रत्न सिंह धनोता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव पट्टी के दरबार पीर बाबा रहमत शाह जी में 35 वा दो दिवसीय वार्षिक जोड़ मेला मुख्य सेवादार बाबा रतन सिंह के नेतृत्व समूह संगतों के सहयोग...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur defeated Fatehgarh Sahib by 6

Hoshiarpur’s Pratika, Jasmine, Dhruvika Seth, Sanjana and Janvi performed brilliantly Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /August 4 In the Under-15 Women’s Cricket Inter-District Cricket Competition, the Hoshiarpur team performed brilliantly in the 35-35 overs match and defeated...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों की 42 प्रतिशत वृद्धि के साथ जिले में पहले स्थान पर पहुंचा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल होशियारपुर

– शिक्षा सचिव की ओर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रिंसिपल को इस उपलब्धि के लिए किया सम्मानित होशियारपुर : स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायतों के अनुसार स्कूलों में विद्यार्थियों की गिनती बढऩे पर...
Translate »
error: Content is protected !!