गांव बिकाऊ है… नशा कारोबारियों से परेशान पंजाब के ग्रामीणों ने लगाए पोस्टर : नशा तस्करी रोकने की कोशिश कर रहे पूर्व सैनिक की बुरी तरह की थी पिटाई

by
बठिंडा : पंजाब के बठिंडा जिले के गांव भाई बख्तोर में नशा तस्करी रोकने की कोशिश कर रहे पूर्व सैनिक की बुरी तरह पिटाई कर उसकी टांगें तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घायल सैनिक को उपचार के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने पूर्व सैनिक की बुरी तरह पिटाई करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं गांव के लोग इस घटना से बहुत ही गुस्से में हैं. पूर्व सैनिक के साथ हुई इस घटना का वह जमकर विरोध कर रहे हैं. यही वजह है कि उन्होंने गांव बेचे जाने के पोस्टर लगा दिए हैं।
नशा कारोबारियों का विरोध पड़ा महंगा
बता दें कि घायल पूर्व सैनिक रणधीर सिंह के मुताबिक, वह पिछले काफी समय से गांव में गठित कमेटी की मदद से गांव से नशे को खत्म करने की मुहिम चला रहे थे. साथ ही नशा कारोबारियों का विरोध भी कर रहे थे. जिसके चलते सोमवार को कथित नशा कारोबारियों ने उनकी बुरी तरह पिटाई की और टांगें भी तोड़ दीं. उनको इलाज के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उसके एक पैर का ऑपरेशन होना बाकी है।
नशे के खिलाफ मुहिम चलाने पर बुरी तरह पीटा
घायल पूर्व सैनिक ने बताया कि वह गांव में नशा बेचने वालों का विरोध कर रहे थे. गांव में कमेटी बनाकर नशे के खिलाफ मुहिम चलाने की वजह से नशा बेचने वाले उससे रंजिश रखते थे. पहले भी कई बार उनके बीच झगड़े हुए. उन्होंने गांव में खुलेआम नशा बेचे जाने की शिकायत कई बार पुलिस से भी की. ग्रामीणों का कहना है की वे भी कथित दोषियों से परेशान हैं. यही वजह से उन्होंने गांव बेचे जाने का पोस्टर लगाया है. गांव वाले अब दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार नशे के खिलाफ जंग चला रही है लेकिन नशाखोरों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही।
पुलिस को नशा बेचने वालों की तलाश
गांव में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है. वहीं कोट फाटा पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश में टीमें भेज दी गई हैं. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, सोलन में करोड़ों के घोटाले के गंभीर आरोप

चेयरमैन व एमडी पर संसाधनों के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोप एएम नाथ। सोलन/चंडीगढ़, 21 मार्च :  हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक (JCCB) में कथित तौर पर चल रहे भ्रष्टाचार,...
article-image
पंजाब

गांव बोड़ा में जगह जगह बिजली की तारें लटक रही कभी भी हो सकता हादसा

गढ़शंकर: गांव बोड़ा में जगह जगह बिजली की लटक रही नंगी तारें कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है। लेकिन विभाग के अधिकारी बार बार शिकायत करने के बावजूद इस और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15000 मणिमहेश तीर्थयात्री भरमौर से घर वापसी के लिए रवाना : डॉ जनक राज

विधायक जनक राज ने फंसे हुए तीर्थयात्रियों से संपर्क किया, स्थानीय लोगों को मदद का श्रेय दिया एएम नाथ। चम्बा  : भूस्खलन, बादल फटने और सड़कों के बह जाने से मणिमहेश यात्रा अस्त-व्यस्त हो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, घर से एस्कार्ट गाड़ी और गनर को भी वापस बुलाया – भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की सजा : डा. संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर  :  मोदी सरकार में मंत्री रहे मुजफ्फरनगर के पूर्व भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। उनके ए-टू जेड कॉलोनी स्थित घर से गार्द, एस्कार्ट...
Translate »
error: Content is protected !!