गांव लिल्ली के ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन : गायक राकेश कुमार शर्मा व राजु ने  माता की भेंटे गा कर पंडाल पर बैठे लोगों को नाचने को दिया लगा

by
एएम नाथ। चम्बा :   भनोता के गांव लिल्ली में ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शाम को जागरण तथा सुबह हवन करके भण्डारे का आयोजन किया गया। जागरण के गायक राकेश कुमार शर्मा व राजु ने  माता की भेंटे गा कर पंडाल पर बैठे लोगों को नाचने को लगा दिया एक से एक बढ़कर माता की भेंट गई। जागरण की शुरुआत में गणेश वंदना, चलो बुलावा आया है, मां की लाल चुनरिया, बैरा वाली माता , शेर पर सवारी मेरी माता, तेरी ज्योती जागे सारी रात, फूलो दा बनाया हर शेरावालिए,भलेई बाली माता, राधे राधे, घर में पधारो, मेला मैया दा ओदा है हर साल, मेरी मैया दे लंबे बाल, जरा फुल बिछा दो मेरी माता आने वाली है, रंग बरसे मेरी मां, कुनी तेरा मंदिर बनाया, आए नवराते माता दे, प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, जोत ज्वाला जी तै आई है,  बैरा वाली माता, भजन गा कर गायक राकेश शर्मा पंडाल पर बैठे लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया । राकेश शर्मा को बचपन से ही गाने का शौक था यह एक बहुत ही गरीब परिवार से है।
                                                     यह जागरण हर साल की भांति इस साल भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कमेटी के प्रधान दिपेश शर्मा व सदस्य  सचिव पबन कुमार व सदस्य करमचंद तिलकराज, मूली राज, रवि कुमार, इंदिरा देवी, निमो देवी, देशराज, गुरुचरण, रविंद्र कुमार, सुभाष शर्मा, कैलाश दंत, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, पवन कुमार, जोगिंदर कुमार, रवि कुमार, पवन कुमार, विशाल कुमार, सुरजीत कुमार, जोग सिंह मियां, संता कुमार, प्रेमलाल, मनजीत कुमार, कमल सिंह, पवन कुमार, सुधीर कुमार, कुलदीप कुमार, बुद्धि प्रकाश, मनीष शर्मा, कमल कुमार, जयवंत शर्मा,तथा गांव  के लोगों ने माता के मंदिर में आकर सुख शांति के लिए पूर्ण होती देकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया यह जानकारी कमेटी प्रधान दिपेश शर्मा ने दी । इस मंदिर में जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आता है माता रानी उसकी मनोकामना पूर्ण करती है यह मंदिर भी काफी साल पुराना है। इसके अन्दर रखी गई मूर्ति को सोने के गहनों से सजाया जाता है और इसे विधिवत पूजा अर्चना करके कमेटी के सदस्यों द्वारा जागरण के दिन इस पूरे गहनो से सजाया जाता है मानो की यह मूर्ति अभी बात करने लगे। और जो भी भक्त यहां अपनी मुराद लेकर आता है उसकी मुराद माता रानी पूरी करती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

खादी बोर्ड लगाएगा ऊना में जागरूकता शिविर

ऊना, 3 मार्च: हिमाचल प्रदेश खादी एवं विलेज़ इंडस्ट्री बोर्ड ऊना शुक्रवार प्रातः 11 बजे जिला परिषद हॉल ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन करने जा रहा है। शिविर में छठे राज्य वित्तायोग के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रतिमाह 5 लाख की आमदनी : पटड़ीघाट में सहकारी सभा ने 30 बीघा बंजर भूमि पर लगाया एक मैगावाट का सोलर प्रोजैक्ट

एएम नाथ।  मण्डी  : जिला मण्डी के सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट में स्थित “दि बताहुता एग्रीकल्चर सर्विस को-ओपरेटिव सोसायटी लिमिटेड पटड़ीघाट” ने सरकार की सौर उर्जा नीति के तहत अक्षय उर्जा पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत ने उनकी बेटी को उकसाया होगा, इसीलिए BJP सांसद पर हाथ उठाया : कुलविंदर कौर की मां वीर कौर ने कहा

सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान कुलविंदर कौर की मां का बयान आया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कंगना रनौत ने उनकी बेटी को उकसाया होगा, इसीलिए उसने BJP सांसद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीदों के परिवारों का सम्मान ही उनके प्रति हमारी सच्ची कृतज्ञता …शहीदों की शहादत कभी भुलाई नहीं जा सकती : केवल सिंह पठानिया

पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि…विधायक केवल सिंह पठानिया ने कार्यक्रम में की शिरकत* एएम नाथ। शाहपुर, 14 फरवरी :   शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत के समीप चंबी में धौलाधार...
Translate »
error: Content is protected !!