7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की शिरोमणि अकाली दल ने की घोषणा : श्री आनंदपुर साहिब से प्रो. चंदूमाजरा और गुरदासपुर से डॉ. चीमा को टिकट

by

चंडीगढ़ : बैसाखी पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष र्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लोकसभा चुनाव के लिए सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसके मुताबिक पार्टी ने । श्री आनंदपुर साहिब से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा को टिकट दी गई है। गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा को मैदान में उतारा है। पटियाला से एनके शर्मा, अमृतसर से अनिल जोशी के नाम, फतेहगढ़ साहिब से बिक्रमजीत सिंह खालसा, फरीदकोट से राजविंदर सिंह और संगरूर से इकबाल सिंह झूंदा को टिकट दिया गया है। राजविंदर सिंह धर्मकोट से लगातार तीन बार विधायक रहे शीतल सिंह के बेटे और स्वर्गीय पूर्व मंत्री गुरदेव सिंह बादल के दोहते हैं।
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल फिलहाल फिरोजपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। पहली लिस्ट में फिरोजपुर सीट पर भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है। चर्चा है कि पार्टी यहां किसी अन्य चेहरे को उतार सकती है। बठिंडा लोकसभा सीट को अकाली दल ने होल्ड पर रखा है। यहां से लगातार 3 बार हरसिमरत कौर बादल लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। पहली लिस्ट में हरसिमरत कौर बादल का नाम तय माना जा रहा था। हालांकि फिलहाल पार्टी ने उनके नाम का ऐलान नहीं किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस के पास कोई सबूत नहीं, चार्जशीट फाइल न हुई तो अपने आप मिल जाएगी बेल… ज्योति मल्होत्रा के वकील का दावा

हिसार : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने दावा किया है कि अपराध की धाराएं लगाते समय प्रमाण की जरूरत होती है, लेकिन ज्योति मल्होत्रा...
article-image
पंजाब

कैप्टन आरएस पठानिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : पूर्व सैनिकों ने उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस

गढ़शंकर : पूर्ण सैनिकों की संस्था एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर द्वारा 74वां गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया गया। ईसीएचएस गढ़शंकर में आयोजित समारोह में भूतपूर्व सैनिकों के साथ उनके परिवारिक सदस्यों ने बढ़-चढ़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा को तो पानी भेजा ही नहीं जा रहा : पंजाब का एक बूंद पानी नहीं दिया जाएगा- रवनीत बिट्टू बोले

लुधियाना। पंजाब का पानी हरियाणा को देने का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू...
Translate »
error: Content is protected !!