गांव सभरा : 12 गुरुद्वाारा तथा इतनी ही श्मशानघाट : SGPC ने गंभीर नोटिस लेते हुए इसका जोरदार विरोध किया

by

अमृतसर, 15 अक्तूबर : पंजाब के कुछ गांव अभी भी ऐसे हैं, जहां पत्तियां (मुहल्ला) अथवा जात-पात के आधार पर गुरुद्वारा साहिबान की स्थापना की गई है तथा अलग श्मशानघाटों का निर्माण किया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ऐसे सामाजिक अभ्यास का गंभीर नोटिस लेते हुए इसका जोरदार विरोध किया है।
कमेटी ने अपील की कि यह सब गुरु साहिबान की शिक्षाओं के बिल्कुल विपरीत है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी ने कहा कि एक ही गांव में कई-कई गुरुद्वारा साहिबान तथा श्मशानघाटों का होना पंजाब के लिए सचमुच एक त्रासदी है। उन्होंने कहा कि आपसी एकता तथा सद्भावना को उत्साहित करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को शिरोमणि कमेटी सदैव प्रोत्साहन देती रही है, ताकि दूसरों को भी प्रेरणा मिले।
एडवोकेट धामी ने कहा कि गुरु साहिबान ने पूरी तरह जाति-पाति का विरोध किया। अमृत संचार के समय में भी जाति-पाति के आधार पर कभी कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। श्मशानघाट जैसे स्थान पर जाकर मनुष्य ने मिट्टी में मिल जाना है, वहीं यदि कोई भेदभाव किया जाता है, तो यह बहुत बुरी बात है। किसी गांव में एक से अधिक श्मशानघाट नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गांव सभरा में हैं 12 गुरुद्वाारा तथा इतनी ही श्मशानघाट
तरनतारन जिले के गांव सभरा को कौन भुला सकता है, जहां एक-दो नहीं, पूरे 12 गुरुद्वारा साहिबान हैं तथा इतने ही श्मशानघाट। इसके साथ जहां भाईचारक भावना प्रभावित होती है वहीं श्मशानघाटों के कारण उपजाऊ जमीनें व्यर्थ हो रही हैं। इन श्मशान घाटों के लिए अलग-अलग ग्रांटें अदा करनी पड़ती हैं। यदि बारीकी के साथ देखा जाए तो इन श्मशानघाटों के पीछे कोई जातीय विद्वेष नहीं बल्कि केवल पत्तियां अलग-अलग होने के कारण अलग-अलग इनके अलग-अलग निर्माण किए गए। यदिद प्रत्येक श्मशानघाट को दो लाख रुपये की ग्रांट दी जाए तो एक गांव को सिर्फ एक कार्य के लिए 24 लाख रुपये देने पड़ेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोगों की सेहत के लिए आम आदमी पार्टी चिंतित, इसलिए खोले जा रहे आम आदमी क्लीनिक…. हरमिंदर सिंह संधू।

माहिलपुर – 27 जनवरी को अमृतसर में उद्घाटन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में 7 आम आदमी क्लिनिक का उद्घाटन आप नेता हरमिंदर सिंह संधू व गुरविंदर सिंह पाबला ने किया। इस अवसर...
article-image
पंजाब

पावरकॉम पेंशनर एसोसिएशन की बैठक आयोजित 

गढ़शंकर, 5 अगस्त : पावरकाॅम    पेंशनर एसोसिएशन मंडल गढ़शंकर की मासिक बैठक इंजीनियर कमलदेव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुख्य वक्ता कुलविंदर सिंह अटवाल सर्किल अध्यक्ष नवांशहर, अश्विनी कुमार सर्कल सचिव नवांशहर, ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

31 अक्टूबर तक कराई जा सकेगी वोट के लिए रजिस्ट्रेशन : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बोर्ड की चुनावों के लिए वोट रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई गई

 योग्य केसधारी व्यक्ति अपनी वोट जरूर बनवाएं – जिला निर्वाचन अधिकारी होशियारपुर, 18 सितंबर :  चीफ कमिश्नर गुरुद्वारा चुनाव, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बोर्ड के चुनावों के लिए जिला होशियारपुर में योग्य...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Hosts First International

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Feb.21 : The first international conference on additive manufacturing and emerging materials was successfully organized at the Mechanical Department of Rayat Bahra Institute of Engineering and Technology, Hoshiarpur. The event commenced with...
Translate »
error: Content is protected !!