गायक मूसेवाला के माता पिता गए इंग्लैंड : 24 नवंबर को इंग्लैंड की पार्लियामेंट के बाहर साइकिल रैली में शामिल होने के लिए

by

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर और पिता बलकौर सिंह शुक्रवार को इंग्लैंड (यूके) के लिए रवाना हो गए। उन्होंने चंडीगढ़ से फ्लाइट ली। मूसेवाला के माता-पिता की विदेश जाते हुए की तस्वीरें सामने आने के बाद मूसेवाला के फैंस में हलचल सी मच गई है। मूसेवाला के माता-पिता अपने बेटे के लिए इंसाफ मांग रहे हैं। मूसेवाला के मर्डर में शामिल गैंगस्टर टीनू के दो महीने पहले पुलिस कस्टडी से भाग जाने के बाद दोनों का हौसला टूटता हुआ नजर आया। तब मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि वह अपने बेटे के हत्यारों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए पंजाब सरकार को एक माह का अल्टीमेटम दिया था। बलकौर सिंह ने कहा था कि उनके बेटे के हत्यारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने बेटे की हत्या से जुड़ी शिकायत वापस लेकर विदेश जाकर बस जाएंगे। हालांकि अब मूसेवाला के परिवार के करीबियों का कहना है कि दोनों बहुत जल्द भारत लौटेंगे। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दिखे। तस्वीरों में दोनों एयरपोर्ट के अंदर जाते और इमिग्रेशन चेक-इन करते हुए नजर आए। एक तस्वीर में दोनों फ्लाइट के अंदर बैठे भी दिख रहे हैं।

– 24 की साइकिल रैली में शामिल होने गए इंग्लैंड

पंजाबी गायक के इंग्लैंड में रहने वाले फैंस ने मूसेवाला के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मुहिम चला रखी है। इसी कड़ी में 24 नवंबर को इंग्लैंड की पार्लियामेंट के बाहर उनकी तरफ से साइकिल रैली रखी गई है। मूसेवाला के माता-पिता इसी रैली में शामिल होने के लिए इंग्लैंड गए हैं। इसके अलावा सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने कुछ दिन पहले ही सिग्नेचर मुहिम भी शुरू की थी। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। वह एप्लिकेशन लेकर पंजाब के डीजीपी से मिलने भी पहुंचे थे। दोनों ने कुछ दिन पहले ही एक भाषण के दौरान पंजाब को असुरक्षित बताते हुए कहा था कि यहां अब हर किसी को अपनी सुरक्षा खुद ही करनी होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20 अक्टूबर को पंजाब सरकार की अर्थी फूंक प्रदर्शन व रोष रैलियां : “पंजाब – UT कर्मचारी एवं पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा ने लिया फैसला

गढ़शंकर :   पंजाब – यू. टी कर्मचारियों/पेंशनभोगियों के प्रति पंजाब सरकार की उदासीनता के विरोध में “पंजाब यूटी कर्मचारी और पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा*” द्वारा 20 अक्टूबर को पंजाब सरकार की अर्थी फूंक प्रदर्शन व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED Raid: BJP नेता के घर पर पड़ी ED की रेड – पैसे गिनने की मशीनें लेकर पहुंचे अफसर, मचा हड़कंप

सिरमौर में है भाजपा नेता की फार्मा फर्म पानीपत. हरियाणा के पानीपत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता के घर रेड की है. ईडी की टीमें पूर्व सांसद संजय भाटिया के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में 700 से ज्यादा शूटर – दाऊद की राह पर लॉरेंस बिश्नोई- जानें पंजाब में कितने शूटर सक्रिय

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग के विरुद्ध राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) निरंतर ऑपरेशन चला रही है। इस बीच एनआईए ने गैंगस्टर आतंक के मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार समेत...
article-image
पंजाब

संगठित अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी : अर्पित शुक्ला, डीजीपी (कानून व्यवस्था), पंजाब

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा चुनौतियों को लेकर जाने माने पत्रकार संजीव कुमार ने पंजाब के डीजीपी (कानून व्यवस्था) श्री अर्पित शुक्ला, आईपीएस से विशेष बातचीत की। इस इंटरव्यू...
Translate »
error: Content is protected !!