ED Raid: BJP नेता के घर पर पड़ी ED की रेड – पैसे गिनने की मशीनें लेकर पहुंचे अफसर, मचा हड़कंप

by
सिरमौर में है भाजपा नेता की फार्मा फर्म
पानीपत. हरियाणा के पानीपत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता के घर रेड की है. ईडी की टीमें पूर्व सांसद संजय भाटिया के मौसा नीति सेन भाटिया के घर पहुंची है. रोचक बात यह है कि ईडी की टीमें पैसा गिनने वाली मशीने भी साथ लेकर गई हैं और ऐसे में संभावना है कि घर के अंदर भारी मात्रा में कैश रखा गया है।  हालांकि, अब तक कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. गौरतलब है कि पूर्व भाजपा सांसद संजय भाटिया भी रेड के दौरान घर के अंदर मौजूद हैं।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ईडी की टीमों ने पानीपत में भाजपा के मेयर पद के दावेदार नवीन भाटिया के पिता भाजपा नीति सेन भाटिया के घर पर दस्तक की. इस दौरान कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें ईडी की कई गाड़ियां घर के बाहर नजर आ रही हैं और पैसे गिनने की मशीनें उठाए हुए कुछ लोग घर के अंदर जा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक जमीनी विवाद से जुड़े मामले में की गई है. हालांकि, अब तक और विस्तृत जानकारी का इंतजार है. उधर, घर के अंदर जाने वाले सभी रास्तों पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है।
चार गाड़ियां पहुंची और दो मशीनें
ईडी की टीम चार गाड़ियों में यहां पर पहुंची हैं. टीम के सदस्यों ने पैसे गिनने के लिए दो मशीनें भी साथ मंगलवाई थी, जिन्हें अंदर ले गए हैं. घर का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है. फिलहाल, पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. अहम बात है कि नीति सेन भाटिया दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
सिरमौर में है भाजपा नेता की फार्मा फर्म
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में फार्मा फर्म से जुड़ा यह मामला है।  यहां पर प्रशासन ने कंपनी से दिसंबर 2024 में कंपनी से सारा रिकॉर्ड मांगा था। अगस्त 2024 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जम्मू स्थित टीम ने इनमें से एक नीरज भाटिया को गिरफ्तार किया था और कोडीन सिरप बनाने वाली कंपनी के पांवटा साहिब के मालिकों पर दिल्ली में भाटिया और उसके सहयोगी के घर से 33.980 किलोग्राम कोडीन आधारित कफ सिरप, अल्प्राजोलम की 900 गोलियां, ट्रा-मैडोल के 56 कैप्सूल, लोराज़ेपाम की 210 गोलियां, क्लोबज़म की 570 गोलियां और 15.03 लाख रुपये नकद जब्त किए थे. गौरतलब है कि इस कंपनी में नीति सेन भाटिया सहित परिवार के सदस्य हिस्सेदार हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति के पद से अस्तीफा लेकर भाजपा ने फिर से साबित कर दिया कि भाजपा हमेशा जाट समुदाय के खिलाफ रही : चौधरी युद्धवीर सिंह, हरपाल सिंह हरपुरा

चंडीगढ़  l भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही जाट समुदाय के खिलाफ रही है और देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति के पद से अस्तीफा कल रात लेने से साफ हो गया है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

न्याय दीजिए नही तो बन जाएंगे आतंकवादी : खून से लिखा खत हो रहा वायरल : कर्नाटका का है मामला

पीएसआई रिक्रूटमेंट स्कैम कालबुर्गी :  545 पुलिस सब इंस्पैक्टरों (पीएसआई) की भर्ती के लिए परीक्षा में कथित अनिमितताओं की चल रही जांच के दौरान, उम्मीदवारों के एक हिस्से ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने की अपील, रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाएं : वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री राजीव पाठक की याद में सामुदायिक केंद्र दुलेहड में रक्तदान शिविर आयोजित

दुलैहड़ : 4 जून : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के दुलैहड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाने में अपनी भूमिका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IPS इल्मा अफरोज की मुश्किलें बढ़ेंगी? सुक्खू सरकार ने डीजीपी को मामले की जांच करने के दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के बद्दी की महिला एसपी इल्मा अफरोज की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी ने एसपी इल्फा अफरोज पर जासूसी के आरोप लगाए थे और...
Translate »
error: Content is protected !!