गा रहा था भजन : पड़ोसी ने तेजधार हथियार से किया हमला, मौत

by

रोहित जसवाल। राजा का तालाब :  जिला कांगड़ा के राजा का तालाब के समीपवर्ती बनोली में सोमवार अल सुबह शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति की पड़ोसी ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। नुआला में व्यक्ति की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी ने डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान रछपाल काका (44) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रछपाल काका नुआला में भजन गा रहा था, इस दौरान आरोपी छूनका मौके पर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया।
इससे रछपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी छूनका ने घटना के बाद पुलिस थाना जवाली में आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। आरोपी ने हमला क्यों किया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक ट्रैक्टर चालक था, जबकि आरोपी गन्ने का जूस बेचने के अलावा अन्य कार्य करता था। एसपी अशोक रत्न ने बताया कि मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ABVP द्वारा 8 सितंबर को सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा घटाने को लेकर सभी इकाई जिला केंद्र पर धरना प्रदर्शन करेगी : 4 सितंबर से कॉलेज व यूनिवर्सिटी लेवल पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा

मंडी : मंडी स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा घटाने को लेकर एबीवीपी उग्र हो गई है । सरकार के इस फैसले के खिलाफ एबीवीपी 11 सितंबर को 24 घंटे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बारामूला में हिमाचल का बेटा अरविंद सिंह शहीद : आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान दिया बलिदान

रोहित भदसाली। हमीरपुर : वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के लिए एक बार फिर दु:ख भरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले अरविंद सिंह आतंकियों से लड़ते हुए ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार से अब अपने हक की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ेगी हिमाचल सरकार – सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि उनकी सरकार पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट  के तहत आने वाले फंड को हासिल करने की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गेहूं खरीद हेतू आनलाइन बुकिंग स्लोट करने की प्रक्रिया शुरू – उपायुक्त

टकारला और रामपुर में स्थापित किए गए गेहूं खरीद केंद्र ऊना, 11 अप्रैल – रबी सीज़न 2023-24 में गेहूं खरीद के लिए आॅनलाइन पंजीकरण तथा गेहूं खरीद की प्रक्रिया आरभ कर दी गई है।...
Translate »
error: Content is protected !!